petrol and diesel price hike insufficient needs to be higher by 17 rs a litre says kotak detail is here पेट्रोल-डीजल के 17 रुपये तक दाम बढ़े तो बात बने...ब्रोकरेज फर्म ने समझाया गणित, Business Hindi News - Hindustan
More

पेट्रोल-डीजल के 17 रुपये तक दाम बढ़े तो बात बने...ब्रोकरेज फर्म ने समझाया गणित

एक सप्ताह से भी कम समय में यह दूसरी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। हालांकि, ब्रोकरेज का कहना है कि नुकसान की पूरी भरपाई के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अभी भी 13 से 17 रुपये प्रति लीटर तक की अतिरिक्त बढ़ोतरी की जरूरत पड़ सकती है।

Tue, 19 May 2026 04:31 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
पेट्रोल-डीजल के 17 रुपये तक दाम बढ़े तो बात बने...ब्रोकरेज फर्म ने समझाया गणित

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। सप्ताह के दूसरे दिन यानी मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में लगभग 90 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ। एक सप्ताह से भी कम समय में यह दूसरी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। हालांकि, ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज का मानना है कि ये उपाय मौजूदा चुनौतियों से निपटने के लिए पर्याप्त नहीं हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक तेल विपणन कंपनियों (OMCs) को हो रहे भारी नुकसान की भरपाई नहीं हो पाएगी। ब्रोकरेज का कहना है कि नुकसान की पूरी भरपाई के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अभी भी 13 से 17 रुपये प्रति लीटर तक की अतिरिक्त बढ़ोतरी की जरूरत पड़ सकती है। बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों को फिलहाल हर महीने करीब 25,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। डीजल पर अंडर-रिकवरी लगभग 11.40 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल पर 14.30 रुपये प्रति लीटर आंकी गई है

सोने के आयात शुल्क बढ़ाने का भी मामूली असर

बीते दिनों सरकार ने सोने पर आयात शुल्क बढ़ाने का ऐलान किया। हालांकि, ब्रोकरेज का मानना है कि सरकार द्वारा सोने के आयात शुल्क को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करना लंबे समय में ज्यादा प्रभावी साबित नहीं होगा। इससे घरेलू बाजार में सोने की कीमतें और बढ़ गई हैं, जिससे लोगों के पास मौजूद सोने की कुल वैल्यू भी बढ़ी है। कोटक के मुताबिक सोने पर जीएसटी बढ़ाना ज्यादा असरदार कदम हो सकता था, क्योंकि इससे खपत पर सीधा असर पड़ता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:97 रुपये तक जा सकता है यह चर्चित शेयर, ब्रोकरेज ने बताया कंपनी का फ्यूचर प्लान
ये भी पढ़ें:ग्लोबल टेंशन के बीच RBI बनेगा संकटमोचक, सरकार को रिकॉर्ड डिविडेंड देने की तैयारी

जीडीपी पर क्या उम्मीद?

कोटक को अब उम्मीद है कि FY27 में भारत की GDP ग्रोथ 6% और औसत महंगाई दर 5% रहेगी। ब्रोकरेज के मुताबिक मैक्रोइकोनॉमिक आउटलुक ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो गया है क्योंकि कच्चे तेल की कीमतें उम्मीद से अधिक समय तक ऊंची बनी हुई हैं। युद्ध शुरू होने के बाद से ही कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास बनी हुई हैं और कुछ समय के लिए तो ये 120 डॉलर प्रति बैरल के पार भी चली गई थीं। अगर ऐसे ही हालात रह गए तो सरकार के लिए महंगाई, राजकोषीय घाटा और चालू खाते के घाटे को एक साथ नियंत्रित करना मुश्किल हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:6 साल में पहली बार वोडा-आइडिया को मुनाफा, अब ₹13 वाले शेयर पर रहेगी नजर

पीएम मोदी की अपील

बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर विदेशी मुद्रा बचाने के लिए ईंधन के विवेकपूर्ण उपयोग, सोने की खरीद और विदेश यात्रा को स्थगित करने जैसे उपायों का आह्वान किया है। ऊर्जा की बढ़ती कीमतों से भारत के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव पड़ रहा है और लगातार तीसरे वर्ष चालू खाते का घाटा बढ़ने का खतरा है। वहीं, कुछ राज्य सरकारों ने पहले ही विभागों को यात्रा सीमित करने, आमने-सामने की बैठकों से बचने और कम कर्मचारियों के साथ कार्यालय चलाने के निर्देश दिए हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,