epfo updates for corores member pf fund withdraw through upi soon UPI से मिनटों में निकलेगा PF का पैसा, करोड़ों EPFO मेंबर्स के लिए कुछ नए जरूरी अपडेट्स, Business Hindi News - Hindustan
More

UPI से मिनटों में निकलेगा PF का पैसा, करोड़ों EPFO मेंबर्स के लिए कुछ नए जरूरी अपडेट्स

UPI के जरिए PF निकासी की सुविधा कर्मचारियों के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है। जहां एक तरफ पैसा तुरंत मिलेगा, वहीं दूसरी तरफ बचत की सुरक्षा भी बनी रहेगी। EPFO के कुछ नए अपडेट्स भी हैं, जिन्हें जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।

Fri, 24 April 2026 11:09 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
UPI से मिनटों में निकलेगा PF का पैसा, करोड़ों EPFO मेंबर्स के लिए कुछ नए जरूरी अपडेट्स

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने करोड़ों खाताधारकों के लिए बड़ी राहत देने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मई 2026 के आखिर तक UPI के जरिए तुरंत PF निकालने की सुविधा शुरू हो सकती है। यह बदलाव EPFO के नए डिजिटल प्लेटफॉर्म CITES 2.0 के तहत किया जा रहा है, जिससे पूरी प्रक्रिया तेज और आसान होगी। बता दें ईपीएफओ में अभी 7.98 करोड़ मेंबर हैं। वहीं, 82 लाख से अधिक पेंशनर्स हैं। इनमें से 7.74 करोड़ सदस्यों की केवाईसी अपडेट हो चुकी है। ईपीएफओ पोर्टल पर दिए गए आंकड़ों के मुताबिक एक साल में 6.42 करोड़ क्लेम सेटल हो चुके हैं।

अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार

अभी PF निकालने के लिए कर्मचारियों को कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता है और कई बार क्लेम रिजेक्ट भी हो जाते हैं, लेकिन नए सिस्टम के लागू होने के बाद यूजर सीधे अपने UAN से लॉगिन कर सकेंगे, OTP वेरिफाई करेंगे और यूपीआई के जरिए पैसा तुरंत अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर पाएंगे। इससे कागजी प्रक्रिया और देरी दोनों खत्म हो जाएंगी। जल्द ही EPF स्कीम 2026, EPS 2026 और EDLI Scheme 2026 जैसे नए सुधार लागू किए जा सकते हैं, जिससे PF, पेंशन और बीमा से जुड़े नियम और मजबूत होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹10,000 हो सकती है पेंशन, सरकार कर रही विचार, इन लोगों को होगा बड़ा फायदा

यूपीआई से PF का कितना पैसा निकाल पाएंगे?

नए नियमों के तहत एक अहम बदलाव किया गया है। कर्मचारी अपने कुल बैलेंस का अधिकतम 75% ही निकाला जा सकेगा, जबकि कम से कम 25% रकम खाते में रखना जरूरी होगा। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कर्मचारियों के पास रिटायरमेंट के लिए कुछ बचत जरूर बनी रहे।

कैसे काम करेगा नया सिस्टम?

नई सुविधा शुरू होने के बाद प्रक्रिया बेहद आसान होगी। यूजर EPFO पोर्टल या ऐप पर लॉगिन करेंगे, वहां उन्हें अपना कुल बैलेंस दिखेगा। इसके बाद वे जितनी राशि निकालना चाहते हैं, वह दर्ज करेंगे और अपनी UPI ID डालेंगे। वेरिफिकेशन पूरा होते ही पैसा सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेटा में बड़ी छंटनी: AI ने खाई 8000 कर्मचारियों की नौकरी

सरकार का इस बदलाव का मकसद क्या है?

सरकार इस कदम के जरिए दो बड़े लक्ष्य हासिल करना चाहती है। पहला, इमरजेंसी में कर्मचारियों को तुरंत पैसा मिल सके। दूसरा, पूरी जमा राशि एक साथ निकालने से बचाकर रिटायरमेंट सुरक्षा को मजबूत किया जाए।सरकार EPFO सिस्टम को और आधुनिक बनाने की दिशा में भी काम कर रही है।

EPFO के लेटेस्ट अपडेट्स, जो आपके लिए बेहद जरूरी

UAN में नाम, जन्मतिथि, लिंग, माता-पिता का नाम, वैवाहिक स्थिति कैसे सुधारें?

अगर आपके UAN खाते में कोई जानकारी गलत है, तो उसे सुधारना बहुत जरूरी है। नीचे तरीका बताया गया है...

नाम, लिंग, डेट ऑफ बर्थ सही करना: अपने ईपीएफओ पोर्टल (https://www.epfindia.gov.in) पर जाएं, ‘Manage’ में जाकर ‘Modify Basic Details’ का विकल्प चुनें। फिर नए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। आपके एम्प्लॉयर को इसे मंजूरी देनी होगी।

माता-पिता का नाम, रिश्ता और वैवाहिक स्थिति बदलना: यह भी ऊपर दिए गए तरीके से ही करें। शादी या तलाक के बाद यह जानकारी अपडेट करना जरूरी है।

भ्रष्टाचार की शिकायत कैसे करें

अगर आपको EPFO के किसी कर्मचारी पर भ्रष्टाचार या अनियमितता का शक है, तो आप Vigilance Division में शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए EPFO ने अलग से गाइडलाइन जारी किए हैं। वेबसाइट पर जाकर विजिलेंस सेक्शन में शिकायत दर्ज करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की अटकलों के बीच सेल में 13% की उछाल

प्रयास योजना (Prayas Yojna) क्या है?

EPFO की प्रयास योजना कर्मचारियों को जागरूक करने और उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करने के लिए चलाई जाती है। इस योजना के तहत विशेष शिविर और ऑनलाइन सुविधाएं दी जाती हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,