big layoff in meta ai took away the jobs of 8000 employees no new appointments on 6000 vacant posts मेटा में बड़ी छंटनी: AI ने खाई 8000 कर्मचारियों की नौकरी, 6000 खाली पदों पर नई नियुक्त नहीं, Business Hindi News - Hindustan
More

मेटा में बड़ी छंटनी: AI ने खाई 8000 कर्मचारियों की नौकरी, 6000 खाली पदों पर नई नियुक्त नहीं

Meta Layoff: एआई की वजह से मेटा में इस बार बड़ी छंटनी हो रही है। मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्रोडक्ट्स को डेवलप करने के लिए प्रतिभा और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर भारी निवेश कर रहे हैं। इसलिए 20 मई को एक साथ 8000 कर्मचारी बर्खास्त कर दिए जाएंगे।

Fri, 24 April 2026 05:55 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
मेटा में बड़ी छंटनी: AI ने खाई 8000 कर्मचारियों की नौकरी, 6000 खाली पदों पर नई नियुक्त नहीं

Meta Layoff: मेटा प्लेटफॉर्म्स 20 मई को अपने लगभग 10% कर्मचारियों यानी करीब 8,000 लोगों को नौकरी से निकालने का प्लान कर रही है। इस बड़ी छंटनी का उद्देश्य कंपनी में दक्षता बढ़ाना और AI के लिए किए जा रहे भारी निवेश को संतुलित करना है। कंपनी ने गुरुवार को कर्मचारियों को भेजे एक मेमो में यह जानकारी दी।

फेसबुक, इंस्टाग्राम, ह्वाट्सअप की पैरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स ने यह भी स्पष्ट किया है कि वह 6,000 खाली पदों के लिए नए लोगों को नियुक्त नहीं करेगी। यह कदम तब उठाया गया है, जब मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्रोडक्ट्स को डेवलप करने के लिए प्रतिभा और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर भारी निवेश कर रहे हैं।

मेमो पहले ही हो गया लीक

कंपनी के मुख्य कार्मिक अधिकारी जेनेल गेल ने कर्मचारियों को लिखे पत्र में बताया कि यह छंटनी कंपनी को अधिक कुशलता से चलाने और दूसरे इन्वेस्टमेंटस को बैलेंस करने के लिए की जा रही है। गेल ने लिखा कि यह योजना पहले ही लीक हो चुकी थी, इसलिए कंपनी जल्द से जल्द इसकी जानकारी देना चाहती थी। उन्होंने माना कि यह अच्छी खबर नहीं है और इससे सबके मन में चिंता पैदा होगी, लेकिन इन परिस्थितियों में यह सबसे अच्छा विकल्प है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या 2030 तक खत्म हो जाएगी भारत की IT इंडस्ट्री? इस पर TCS के CEO ने ये कहा

प्रभावित कर्मचारियों को मिलेगा सेवेरेंस पैकेज

ब्लूमबरग की खबर के मुताबिक इस छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों को अच्छा सेवेरेंस पैकेज दिया जाएगा। अमेरिका में इसके तहत 16 सप्ताह की बेसिक सैलरी और हर साल की सेवा के लिए दो सप्ताह का अतिरिक्त वेतन मिलेगा। साथ ही, 18 महीने के लिए COBRA हेल्थ इंश्योरेंस कवर भी दिया जाएगा। अन्य देशों में भी इसी तरह के पैकेज दिए जाएंगे, जो देश के हिसाब से थोड़े भिन्न हो सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:4 साल में AI बदल देगा काम करने का तरीका, 9.2 करोड़ नौकरियों के खत्म होने का खतरा

टेक कंपनियों में छंटनी का दौर

मेटा के साथ-साथ माइक्रोसॉफ्ट जैसी अन्य बड़ी तकनीकी कंपनियों ने भी अपने हजारों कर्मचारियों को वॉलंटरी रिटायरमेंट की पेशकश की है। ये सब कदम AI पर बढ़ते खर्च को देखते हुए उठाए जा रहे हैं।

जुकरबर्ग का कर्मचारियों को सीधा संदेश

गौरतलब है कि कंपनी के प्रमुख जनरेल गेल द्वारा जारी किए गए मेमो में कर्मचारियों से सीधे संबोधित किया गया है। मेमो में कहा गया है, "हम यह कदम अपनी कंपनी को अधिक कुशलता से चलाने और हमारे द्वारा किए जा रहे अन्य निवेशों की भरपाई के लिए उठा रहे हैं। यह एक आसान समझौता नहीं है और इसका मतलब उन लोगों को जाने देना होगा, जिन्होंने मेटा में अपने समय के दौरान सार्थक योगदान दिया है।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:AI से किन नौकरियों को सबसे अधिक खतरा, किसकी ले रहा जगह
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,