EPFO Update fund may withdraw by upi special facilities for unemployment check all details EPFO 3.0 Update : UPI से बैलेंस ट्रांसफर की सुविधा? नौकरी जाने पर तुरंत निकाल पाएंगे 75% पैसा, जानें नया फ्रेमवर्क, Business Hindi News - Hindustan
More

EPFO 3.0 Update : UPI से बैलेंस ट्रांसफर की सुविधा? नौकरी जाने पर तुरंत निकाल पाएंगे 75% पैसा, जानें नया फ्रेमवर्क

EPFO New Update: ईपीएफओ में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार नए फ्रेमवर्क में यूपीआई से पैसा ट्रांसफर करने की सुविधा देने की तैयारी है। 

Tue, 7 April 2026 08:18 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
EPFO 3.0 Update : UPI से बैलेंस ट्रांसफर की सुविधा? नौकरी जाने पर तुरंत निकाल पाएंगे 75% पैसा, जानें नया फ्रेमवर्क

EPFO New Update: एम्पलाई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन बड़े बदलाव की तैयारी में है। EPFO 3.0 के जरिए नया फ्रेमवर्क तैयार किया जा रहा है। इसे लागू होने के बाद EPF सदस्य UPI के जरिए आसानी से पैसा निकाल पाएंगे। नए फ्रेमवर्क के अनुसार सदस्यों को कोई ऑनलाइन पेपर जमा करने या ऑफिस जाने की भी जरूरत नहीं होगी। नए नियमों के जरिए EPFO अपने सदस्यों को और सुविधा देना चाता है। जिसकी वजह उनकी मेहनत की बचत का उपयोग वो जरूरी समय पर कर पाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहत: 2.5 लाख करोड़ रुपये की गारंटी योजना लाने की तैयारी केंद्र सरकार

क्या है नया अपडेट

सरकार ने EPFO 3.0 के फ्रेमवर्क पर कई नए अपडेट साझा कर दिए हैं। हालांकि, यूपीआई को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन एक बार अगर यह नियम लागू हो जाता है तब की स्थिति में सब्सक्राइबर्स आसानी से यूपीआई पैसा निकाल पाएंगे। बता दें, एचडीएफसी बैंक की वेबसाइट के अनुसार नए EPFO नियमों के तहत सब्सक्राइबर्स अपना और नियोक्ता के योगदान का 100 प्रतिशत पैसा निकाल पाएंगे।

पहले EPF सब्सक्राइबर्स को पैसा निकालने के लिए 13 अलग-अलग प्रोविजन बने थे। जिसे सरल करते हुए तीन कर कर दिया गया है। विशेष परिस्थिति, घर के लिए और जरूरी कोई आवश्यकता पड़ने पर पैसा निकाला जा सकता है। बता दें, पढ़ाई, शादी और गंभीर बिमारी के लिए पैसा आसानी से निकाल पाएंगे। पढ़ाने के लिए 10 गुना, शादी के लिए 5 गुना तक पैसा निकाला जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कर्मचारियों के लिए कब होगा डीए का ऐलान? बड़ी बैठक पर निगाह, कितना होगा इजाफा

घर के लिए किन परिस्थितियों में निकाल पाएंगे पैसा?

अगर सब्सक्राइबर्स को घर खरीदना हो, बनवाना हो या लोन चुकाना हो तब की स्थिति में पैसा निकाला जा सकता है।

विशेष परिस्थिति के लिए क्या हैं नियम

कोई प्रकृति संकट या फिर वित्तीय समस्या को विशेष परिस्थिति के तौर पर माना जाएगा। इस नियम में 12 महीने की सर्विस के बाद आंशिक निकासी हो सकती है। विशेष परिस्थिति के लिए निकाला गए पैसों के लिए कोई अतिरिक्त जवाबदेही नहीं होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोने का रेट 3364 रुपये गिरा, चांदी हुई 8401 रुपये सस्ती, चेक करें आज का दाम

EPF निकासी

पहले कर्मचारी के 50 प्रतिशत योगदान और ब्याज 100% निकाला जा सकता था। लेकिन अब नियोक्ता के योगदान और ब्याज को भी निकाला जा सकता है। यानी पूर्व की तुलना में अब ज्यादा पैसा सब्सक्राइबर्स निकाल पाएंगे।

क्या है निकासी अधिकतम सीमा?

ईपीएफ निकासी की सीमा कारणों पर निर्भर करेगी। सब्सक्राइबर्स अब 75 प्रतिशत तक पैसा किसी भी समय निकाल पाएंगे। यह बदलाव EPF सदस्यों को और राहत देने के लिए किया जा रहा है।

बेरोजगार होने की स्थिति में क्या है लिमिट?

नौकरी खोने की स्थिति में अब तुरंत 75 प्रतिशत पैसा सब्सक्राइबर्स निकाल पाएंगे। बाकि बचे 25 प्रतिशत पैसे को 12 महीने तक बेरोजगार रहने की स्थिति में निकाला जा सकेगा। पहले सिर्फ आंशिक निकासी ही संभव थी।

कब निकाल सकेंगे EPF का पूरा पैसा

55 साल की उम्र, दिव्यांग होने की स्थिति में, वीआरएस या ईपीएफ सदस्य देश छोड़कर हमेशा के लिए जा रहा है। इन परिस्थितियों में पूरा पैसा निकाला जा सकता है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,