EMS ltd share price jumps 15 percent company gets 209 crore rupee work order कंपनी को बनारस में मिला 209 करोड़ रुपये का काम, शेयर खरीदने की होड़, 15% चढ़ा भाव, Business Hindi News - Hindustan
More

कंपनी को बनारस में मिला 209 करोड़ रुपये का काम, शेयर खरीदने की होड़, 15% चढ़ा भाव

Stock Market news: आज सोमवार EMS ltd के शेयरों की कीमतों में 15 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी को बनारस में एक बड़ा काम मिला है। 

Mon, 20 April 2026 03:16 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
कंपनी को बनारस में मिला 209 करोड़ रुपये का काम, शेयर खरीदने की होड़, 15% चढ़ा भाव

Stock Market news: बनारस में काम मिलने के बाद EMS ltd के शेयरों में आज सोमवार को 15 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी को यह काम यूपी जल निगम लिमिटेड से मिला है। इस वर्क ऑर्डर की कीमत 209 करोड़ रुपये है।

बीएसई में EMS ltd के शेयर आज 375.05 रुपये के स्तर पर खुले थे। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 15 प्रतिशत से अधिक की तेजी के बाद 398.40 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अडानी पावर, टाटा पावर, NTPC …शेयर बाजार में चमक बिखरे रहे पावर कंपनियों के स्टॉक

क्या है वर्क ऑर्डर डीटेल्स (EMS ltd Work details)

एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया गया है कि यूपी जल निगम (अर्बन) वाराणसी के दो प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी के तौर पर EMS ltd उभरा है। इन दोनों वर्क प्रोजेक्ट की कीमत 208.60 करोड़ रुपये (जीएसटी इसमें शामिल नहीं है।) है।

इस वर्क ऑर्डर के अनुसार कंपनी को सीवर नेटवर्क, बनारस के कई वार्ड में हाउस कनेक्शन, सर्वे, मिट्टी की जांच, डिजाइन और सप्लाई का काम करना है। पहले वर्क ऑर्डर की कीमत 143.80 करोड़ रुपेय है। इसे 24 महीने में पूरा करना है। वहीं, दूसरे वर्क ऑर्डर की कीमत 64.80 करोड़ रुपये है। जिसे 18 महीने में पूरा करना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Trent Ltd के शेयरों में 3% की तेजी, पहली बार बोनस शेयर देने की तैयारी में कंपनी

शेयरों का ओवरआल प्रदर्शन कैसा? (EMS ltd Share Price)

पिछले दो हफ्ते में कंपनी के शेयरों कीमतों में 28 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एक महीने में यह स्टॉक 25 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। हालिया तेजी के बाद भी 6 महीने कंपनी के शेयरों का भाव 30 प्रतिशत गिरा है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 43 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी का 52 वीक हाई 695.40 रुपये और 52 वीक लो लेवल 256.50 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 2062.69 करोड़ रुपये का है। बता दें, दो साल में इस स्टॉक का भाव 13 प्रतिशत लुढ़क चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Yes Bank के शेयरों में 3% की तेजी, तिमाही नतीजों के बाद बढ़ा स्टॉक का भाव

कंपनी ने तीन बार दिया है डिविडेंड

इस कंपनी ने निवेशकों को अबतक तीन बार डिविडेंड दिया है। पहली कंपनी शेयर बाजारों में 2023 में एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर कंपनी ने एक रुपये का डिविडेंड दिया था। 2025 में कंपनी ने एक शेयर पर 1.50 रुपये का डिविडेंड दिया था।

सितंबर 2025 की तिमाही के शेयरहोल्डिंग के अनुसार कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 69.70 प्रतिशत है। वहीं, पब्लिक की हिस्सेदारी 30.30 प्रतिशत है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,