Adani power to tata power today these stocks hit 52 week high check details here अडानी पावर, टाटा पावर, NTPC … शेयर बाजार में चमक बिखरे रहे हैं पावर कंपनियों के स्टॉक, Business Hindi News - Hindustan
More

अडानी पावर, टाटा पावर, NTPC … शेयर बाजार में चमक बिखरे रहे हैं पावर कंपनियों के स्टॉक

Power Stocks: शेयर बाजार में आज सोमवार पावर स्टॉक्स की धूम है। अडानी पावर, टाटा पावर, एनटीपीसी सहित कई कंपनियों के शेयर 52 वीक हाई पर पहुंचने में सफल रहे हैं। 

Mon, 20 April 2026 01:25 PMTarun Pratap Singh मिंट
share
अडानी पावर, टाटा पावर, NTPC … शेयर बाजार में चमक बिखरे रहे हैं पावर कंपनियों के स्टॉक

Power Stocks: पावर कंपनियों के शेयरों की कीमतों में आज सोमवार को तूफानी तेजी देखने को मिली है। अडानी पावर, एनटीपीसी, पीएफसी, भेल, टाटा पावर, हिताची एनर्जी, Siemens, Thermax और टोरेंट पावर के शेयर 52 वीक हाई पर पहुंच गए। बता दें, युद्ध शुरू होने के बाद अडानी पावर और वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजी के शेयरों की कीमतों में 30 से 40 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Trent Ltd के शेयरों में 3% की तेजी, पहली बार बोनस शेयर देने की तैयारी में कंपनी

इन कंपनियों के शेयरों में 15% की तेजी

जेपी पावर, अडानी एनर्जी, एनटीपीसी ग्रीन, जीआरई रिन्यू एनरटेक, रिलायंस पावर, अडानी ग्रीन, रतनइंडिया पावर, ग्लोबस पावर, केपीआई ग्रीन एनर्जी और एनएलसी इंडिया के शेयरों में युद्ध के शुरू होने के बाद 15 प्रतिशत चढ़ चुका है।

पावर स्टॉक्स के शेयरों में तेजी के पीछे की क्या वजह?

गर्मियों का सीजन शुरू होने की वजह से पावर सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में उछाल देखने को मिल रही है। ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज के अनुसार देश की इलेक्ट्रिक डिमांड मार्च तिमाही में 425 BU पहुंच गया है। जोकि सालाना आधार पर 1.9 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, तिमाही दर तिमाही के आधार पर यह 8 प्रतिशत बढ़ा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कंपनी के शेयरों में 19% की तेजी, Q4 बिजनेस अपडेट से गदगद निवेशक

2026 में मानसून डिमांड कमजोर रहने की उम्मीद है। जिसकी वजह से इलेक्ट्रिक डिमांड में इजाफा होगा। मौसम विभाग के अनुसार इस बार El Nino के प्रभाव की वजह से मानसून कमजोर रहेगा।

टाटा पावर के शेयरों का प्रदर्शन कैसा? (tata power share performance)

आज सोमवार को टाटा पावर के शेयर 428.80 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 437.90 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। यह कंपनी का 52 वीक हाई है। एक साल में टाटा पावर के शेयरों की कीमतों में 14 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। बता दें, 5 साल में टाटा पावर के शेयरों का भाव 367 प्रतिशत बढ़ा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इन 3 शेयरों में 56% तक की उछाल, लिस्ट में टाटा ग्रुप की भी दो कंपनियां

एनटीपीसी के शेयरों में भी उछाल (NTPC Share performance)

बीएसई में आज स्टॉक 390.10 रुपये के स्तर पर खुला है। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 400.75 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुचने में सफल रहे है। बीएसई में कंपनी का यह 52 वीक हाई है। बीते एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में करीब 10 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

अडानी पावर के शेयरों की कीमतों में आज 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। बीएसई में यह स्टॉक 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 207.40 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,