दुनिया के अमीरों की लिस्ट में शामिल भारत के सभी 24 अरबपतियों की संपत्ति से भी अधिक है एलन मस्क की दौलत
दुनिया के सबसे रईस मस्क के पास 738 अरब डॉलर का नेटवर्थ है, जबकि ब्लूमबर्ग इंडेक्स में शामिल भारत के सभी अरबपतियों का कुल नेटवर्थ 573.78 अरब डॉलर ही है।

आज के डेट में एलन मस्क के पास भारत के सभी अरबपतियों की जीवनभर की कमाई से अधिक दौलत है। भारत के सबसे अमीर व्यक्ति अडानी से लेकर ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में शामिल भारत के अंतिम अरबपति राहुल भाटिया तक की कुल दौलत के करीब-करीब सवा गुना संपत्ति के मालिक एलन मस्क हैं। दुनिया के सबसे रईस मस्क के पास 738 अरब डॉलर का नेटवर्थ है, जबकि ब्लूमबर्ग इंडेक्स में शामिल भारत के सभी अरबपतियों का कुल नेटवर्थ 573.78 अरब डॉलर ही है।
यही नहीं एलन मस्क ने अडानी की जीवनभर की कमाई के करीब-करीब बराबर दौलत केवल 5 महीने से भी कम समय में बना लिए। एलन मस्क ने इस साल अबतक अपनी संपत्ति में 119 अरब डॉलर जोड़े हैं, जबकि अडानी की कुल संपत्ति ही 120 अरब डॉलर है।
गौतम अडानी की संपत्ति में सबसे बड़ा उछाल
अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में इस साल अब तक 35.4 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। उनकी कुल संपत्ति अब 120 अरब डॉलर हो गई है, जिससे वे दुनिया के अमीरों की सूची में 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनकी संपत्ति में एक दिन में 2.34 अरब डॉलर का इजाफा भी दर्ज किया गया।
मुकेश अंबानी को बड़ा झटका
मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 88.8 अरब डॉलर है, लेकिन इस साल उनकी नेटवर्थ में 18.9 अरब डॉलर की गिरावट आई है। वह अब वैश्विक सूची में 21वें स्थान पर हैं।
टेक सेक्टर के दिग्गजों की संपत्ति घटी
शिव नादर की नेटवर्थ घटकर 28.4 अरब डॉलर रह गई है। इस साल उनकी संपत्ति में 9.17 अरब डॉलर की कमी आई है। वहीं अजीम प्रेमजी की संपत्ति भी 6 अरब डॉलर से ज्यादा घटी है और अब उनकी नेटवर्थ 21.4 अरब डॉलर है।
भारतीय अरबपतियों की लिस्ट और उनका नेटवर्थ अरब डॉलर में
1. गौतम अडानी $120
2. मुकेश अंबानी $88.8
3. लक्ष्मी मित्तल $40.33
4.सावित्री जिंदल $32.9
5. शापूर मिस्त्री एंड फैमिली $31.1
7. शिव नादर $28.4
8.दिलीप शांघवी $27.7
9. सुनील मित्तल एंड फैमिली $24.8
10. कुमार मंगलम बिड़ला $24.6
11. अजीम प्रेमजी $21.4
12. राधाकिशन दमानी $16.9
13. साइरस पूनावाला $15.0
14. उदय कोटक $14.2
15.रवि जयपुरिया $12.9
16. विक्रम लाल $12.0
17.के पी सिंह $11.6
18. मुरली दिवी $10.3
19. इंदर जैसिंघानी $9.56
20.पंकज पटेल $9.30
21. नुस्ली वाडिया $9.15
22.सुधीर मेहता $8.38
23. समीर मेहता $8.38
24. राहुल भाटिया $8.09
स्रोत: ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स
नोट: नेटवर्थ अरब डॉलर में है
किन सेक्टरों से सबसे ज्यादा अरबपति?
इस सूची में सबसे ज्यादा अरबपति इंडस्ट्रियल, टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर, कमोडिटीज, टेलीकॉम और फाइनेंस सेक्टर से हैं। भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और उनकी कंपनियों के शेयरों में उछाल के कारण कई उद्योगपतियों की संपत्ति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।




साइन इन