elon musk is set to become a trillionaire he amassed more wealth in Just 5 Months than ambani earned in a lifetime एलन मस्क बनने वाले हैं खरबपति अंबानी की जीवन भर की कमाई से अधिक दौलत 5 महीने में बनाई, Business Hindi News - Hindustan
More

एलन मस्क बनने वाले हैं खरबपति, अंबानी की जीवन भर की कमाई से अधिक दौलत 5 महीने में बनाई

Elon Musk Networth: एलन मस्क पहले से ही दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं, ट्रिलियनेयर (एक ट्रिलियन डॉलर से अधिक की संपत्ति वाला) बन सकते हैं। गुरुवार को उनका 722 अरब डॉलर पर पहुंच गया। स्पेसएक्स का IPO उन्हें खरबपति बना सकता है।

Fri, 22 May 2026 07:11 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
एलन मस्क बनने वाले हैं खरबपति, अंबानी की जीवन भर की कमाई से अधिक दौलत 5 महीने में बनाई

दुनिया के सबसे रईस एलन मस्क की दौलत रॉकेट की स्पीड जितनी तेज बढ़ रही है। गुरुवार को उनकी दौलत एक ही दिन में 45 अरब डॉलर बढ़ गई। इसके साथ ही मस्क का नेटवर्थ 722 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। अब मस्क के कदम बिलियनेयर से ट्रिलियनेयर की तरफ बढ़ गए हैं। बता दें ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में दूसरे नंबर पर काबिज लैरी पेज की दौलत भी मस्क के नेटवर्थ के आधे से कम है।

स्पेसएक्स का IPO बनाएगा खरबपति

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स अमेरिका में IPO लाने जा रही है। इसका मतलब है कि लोग स्टॉक मार्केट में इस कंपनी के शेयर खरीद-बेच सकेंगे। स्पेसएक्स रॉकेट बनाती है, स्टारलिंक नाम से सैटेलाइट इंटरनेट सेवा देती है। अमेरिकी स्टॉक मार्केट में यह IPO वॉल स्ट्रीट के इतिहास की सबसे बड़ी होगी। इसकी शुरुआत अगले महीने SPCX कोड से हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एलन मस्क की SpaceX ला रही दुनिया का सबसे बड़ा IPO, वैल्युएशन 1.25 ट्रिलियन डॉलर

इस IPO के बाद एलन मस्क, जो पहले से ही दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं, ट्रिलियनेयर (एक ट्रिलियन डॉलर से अधिक की संपत्ति वाला) बन सकते हैं। स्पेसएक्स में उनके पास अधिकांश हिस्सेदारी है। स्पेसएक्स अपनी कीमत 1.25 ट्रिलियन डॉलर आंकता है। मस्क की हिस्सेदारी का मूल्य 600 अरब डॉलर से अधिक हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अडानी का घटा रुतबा, 6.07 अरब डॉलर का झटका, अंबानी टॉप-20 से बाहर

पिछले साल मस्क, जो टेस्ला के भी मालिक हैं, 500 अरब डॉलर की संपत्ति पाने वाले पहले व्यक्ति बने थे। अब स्पेसएक्स की लिस्टिंग के बाद उनकी कुल संपत्ति 1 ट्रिलियन डॉलर से ऊपर जा सकती है।

अंबानी की जीवन भर की कमाई से अधिक दौलत मस्क ने 5 महीने में बनाई

एलन मस्क इस साल अबतक अपनी संपत्ति में 103 अरब डॉलर जोड़ चुके हैं। यह रकम मुकेश अंबानी की कुल दौलत 88.10 अरब डॉलर से काफी अधिक है। वहीं गौतम अडानी के नेटवर्थ 108 अरब डॉलर से तुलना करें तो यह थोड़े कम है।

टॉप-10 गेनर अरबपतियों में अडानी भी

इस साल दुनिया के टॉप-10 गेनर अरबपतियों में एलन मस्क के बाद लैरी पेज हैं। इनके नेटवर्थ में 58.1 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। इनके बाद सर्गी ब्रिन हैं, जिनकी संपत्ति 53.7 अरब डॉलर बढ़ी। डेविड सुन की दौलत में 43.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ तो झान तू की दौलत में 43.5 अरब डॉलर की वृद्धि हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत से भाग गई एलन मस्क की टेस्ला? क्या है इस दावे की हकीकत, जानिए

माइकल डेल ने भी इस साल अबतक 34.9 अरब डॉलर जोड़े। जेफ बेजोस ने 33.5 अरब डॉल, जेनसेन हुआंग ने 27 अरब डॉलर और अडानी ने 23.1 अरब डॉलर केवल इसी साल बना लिए। थामस पीटरफी की दौलत में इस साल 22 अरब डॉलर का इजाफा हुआ।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,