the unmarried mother s son earned a lot of money his wealth increased by 28 point 4 billion dollars in a single day बिन ब्याही मां के बेटे ने की अकूत कमाई, एक ही दिन में 28.4 अरब डॉलर उछली दौलत, Business Hindi News - Hindustan
More

बिन ब्याही मां के बेटे ने की अकूत कमाई, एक ही दिन में 28.4 अरब डॉलर उछली दौलत

बिन ब्याही मां का यह बेटा अब दुनिया के अमीरों की लिस्ट में जेफ बेजोस और मार्क जुकरबर्ग से काफी आगे निकल चुका है। उनकी कुल संपत्ति 289 अरब डॉलर है। जबकि, बेजोस की 249 और मार्क जुकरबर्ग की 248 अरब डॉलर। लैरी एलिसन दुनिया के दूसरे सबसे रईस व्यक्ति हैं।

Wed, 23 July 2025 09:13 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
बिन ब्याही मां के बेटे ने की अकूत कमाई, एक ही दिन में 28.4 अरब डॉलर उछली दौलत

ओरेकल के मालिक लैरी एलिसन पर डॉलर की मूसलाधार बारिश हो रही है। एक ही दिन में एलिसन ने दुनिया के कई अरबपतियों की संपत्ति के बराबर कमाई कर ली है। मंगलवार को एलिसन के नेटवर्थ में 28.4 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। इस साल अबतक उन्होंने अडानी के जीवनभर की कमाई से अधिक की दौलत बना डाली है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक साल 2025 में एलिसन की संपत्ति 96.8 अरब डॉलर बढ़ी है। अडानी की कुल संपत्ति अभी 83.4 अरब डॉलर है।

बिन ब्याही मां का यह बेटा अब दुनिया के अमीरों की लिस्ट में जेफ बेजोस और मार्क जुकरबर्ग से काफी आगे निकल चुका है। उनकी कुल संपत्ति 289 अरब डॉलर है। जबकि, बेजोस की 249 और मार्क जुकरबर्ग की 248 अरब डॉलर। एलिसन दुनिया के दूसरे सबसे रईस व्यक्ति हैं।

कौन हैं लैरी एलिसन

लॉरेंस जोसेफ एलिसन का जन्म 17 अगस्त 1944 को न्यूयॉर्क में हुआ था। इन्हें दुनिया लैरी एलिसन के नाम से जानती है, ओरेकल कॉर्पोरेशन के संस्थापक हैं और वर्तमान में दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं।1977 में उन्होंने सिर्फ दो साझेदारों के साथ ओरेकल की शुरुआत की, जो आज दुनिया की सबसे बड़ी डेटाबेस सॉफ़्टवेयर कंपनियों में से एक है।

ओरेकल ने सन माइक्रोसिस्टम्स जैसी कंपनियों का अधिग्रहण करके और AI टेक्नोलॉजी में निवेश करके अपनी ताकत बढ़ाई। हाल ही में अमेरिकी सरकार के "प्रोजेक्ट स्टारगेट" में ओरेकल की भूमिका ने उनकी संपत्ति में भारी उछाल लाया। ओरेकल में आज भी एलिसन 42.9% हिस्सेदारी रखते हैं और कंपनी के चेयरमैन व मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (CTO) हैं।

शुरुआती जीवन की संघर्ष भरी कहानी

लैरी को 9 महीने की उम्र में ही उनकी मां ने गोद दे दिया था, क्योंकि वे एक अविवाहित यहूदी महिला थीं। उनका पालन-पोषण शिकागो में रहने वाले रिश्तेदारों ने किया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में छोड़कर उन्होंने कंप्यूटर प्रोग्रामिंग सीखी और एम्पेक्स कंपनी में नौकरी की। यहीं पर उन्होंने रिलेशनल डेटाबेस का कॉन्सेप्ट सीखा, जिसने ओरेकल की नींव रखी। उन्हें "बिना डिग्री वाला अरबपति" भी कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने कभी कोई फॉर्मल डिग्री पूरी नहीं की।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,