elon musk s spaceX is bringing the world s largest IPO valuation 1 25 trillion dollars एलन मस्क की SpaceX ला रही दुनिया का सबसे बड़ा IPO, वैल्युएशन 1.25 ट्रिलियन डॉलर, Business Hindi News - Hindustan
More

एलन मस्क की SpaceX ला रही दुनिया का सबसे बड़ा IPO, वैल्युएशन 1.25 ट्रिलियन डॉलर

स्पेसएक्स ट्रिलियन डॉलर के वैल्युएशन पर पब्लिक होने वाली पहली अमेरिकी कंपनी बन जाएगी। इसका टिकर सिंबल SPCX होगा और लिस्टिंग जून के मध्य तक संभव है।

Thu, 21 May 2026 07:28 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
एलन मस्क की SpaceX ला रही दुनिया का सबसे बड़ा IPO, वैल्युएशन 1.25 ट्रिलियन डॉलर

एलन मस्क की कंपनी SpaceX ने नैस्डैक स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होने के लिए डॉक्युमेंट्स दाखिल कर दिए हैं। यह IPO स्टॉक मार्केट इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी पेशकश मानी जा रही है। कंपनी इससे 50 से 75 अरब डॉलर जुटाने की योजना बना रही है, जिससे उसका वैल्युएशन 1.25 ट्रिलियन डॉलर हो जाएगा। इससे स्पेसएक्स ट्रिलियन डॉलर के वैल्युएशन पर पब्लिक होने वाली पहली अमेरिकी कंपनी बन जाएगी। इसका टिकर सिंबल SPCX होगा और लिस्टिंग जून के मध्य तक संभव है।

स्पेक्स का बढ़ता रेवन्यू, लेकिन घाटा भी बढ़ा

SpaceX ने पहली बार अपनी पूरी वित्तीय स्थिति सार्वजनिक की है। 2025 में कंपनी का रेवेन्यू 18.7 अरब डॉलर रहा, जो पिछले साल से 33% अधिक है, लेकिन उसी साल कंपनी को 4.9 अरब डॉलर का शुद्ध घाटा हुआ, जबकि 2024 में 791 मिलियन डॉलर का मुनाफा था। 2026 की पहली तिमाही में ही 4.7 अरब डॉलर के रेवेन्यू पर 4.3 अरब डॉलर का घाटा दर्ज किया गया। भारी निवेश के चलते कंपनी का खर्च दोगुना होकर 20.7 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल भरपूर तो पंप ड्राई क्यों हैं, बाइक में 100 का ही क्यों मिल रहा तेल?

कंपनी का AI पर दांव, बना रही अंतरिक्ष में डेटा सेंटर

SpaceX अब खुद को सिर्फ अंतरिक्ष कंपनी नहीं, बल्कि AI कंपनी के रूप में पेश कर रही है। फरवरी 2026 में xAI (ग्रोक चैटबॉट और सोशल मीडिया X का मालिक) के साथ मर्जर के बाद कंपनी ने AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान केंद्रित किया है। इसकी सबसे बड़ी योजना है डेटा सेंटर को अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित करना।

कंपनी का कहना है कि स्पेस-बेस्ड डेटा सेंटर कूलिंग, सोलर एनर्जी और ग्लोबल कम्युनिकेशन के मामले में बेहतर हैं। इसके लिए SpaceX, टेस्ला के साथ मिलकर टेराफैब नाम से एक एडवांस चिप फैक्ट्री भी बना रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम मोदी ने कहा सोना नहीं खरीदो! दाम 7000 बढ़ गए, तेल महंगा हो गया, और अब गैस..

स्टारलिंक कमाई का इंजन

स्टारलिंक, SpaceX की लो-अर्थ-ऑर्बिट सैटेलाइट इंटरनेट सेवा, अब कंपनी का सबसे बड़ा राजस्व इंजन बन चुकी है। प्रॉस्पेक्टस के अनुसार, स्टारलिंक के ज़रिए कनेक्टिविटी का बाजार 1.6 ट्रिलियन डॉलर का है। वहीं एंटरप्राइज AI एप्लीकेशन का बाजार 22.7 ट्रिलियन डॉलर आंका गया है। कुल मिलाकर SpaceX 28.5 ट्रिलियन डॉलर के बाजार को टार्गेट कर रहा है, जिसमें से 26.5 ट्रिलियन डॉलर अकेले AI का हिस्सा है।

कंपनी के बोर्ड में एलन मस्क का दबदबा

फाइलिंग के मुताबिक, एलन मस्क के पास स्पेसएक्स के 50% से अधिक शेयर हैं और 85.1% वोटिंग पावर है। मौजूदा वैल्युएशन के हिसाब से उनकी हिस्सेदारी 635 अरब डॉलर से अधिक है। बोर्ड में खुद मस्क, जो चेयरमैन हैं, के अलावा, प्रेसिडेंट ग्वेने शॉटवेल, CFO ब्रेट जॉनसन, वेंचर कैपिटलिस्ट स्टीव जुर्वेट्सन और गूगल के डोनाल्ड हैरिसन जैसे नाम शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महंगाई की मार से बढ़ जाएगा EMI और खर्च? क्या आगे और बढ़ सकती है मुश्किल?
ये भी पढ़ें:दुनिया भर में पेट्रोल की कीमतों में लगी आग, इस देश में तेल ₹400 के पार

मस्क की कितनी है सैलरी

मस्क का सालाना वेतन सिर्फ 54,080 डॉलर है, लेकिन उनका असली मुआवजा परफॉर्मेंस आधारित शेयर अवॉर्ड से जुड़ा है। इन शर्तों में मंगल ग्रह पर एक मिलियन लोगों की कॉलोनी बसाना और 7.5 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट कैप हासिल करना शामिल है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,