Penny Stock String Metaverse to give 2 bonus share recently done Stock Split jumped 475 Percent 10 टुकड़े में बंटा पेनी स्टॉक, अब कंपनी बांटेगी 2 बोनस शेयर, 475% चढ़ चुका है शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

10 टुकड़े में बंटा पेनी स्टॉक, अब कंपनी बांटेगी 2 बोनस शेयर, 475% चढ़ चुका है शेयर

10 टुकड़ों में शेयर बांटने के बाद स्ट्रिंग मेटावर्स ने बोनस शेयर देने की घोषणा की है। कंपनी अपने निवेशकों को हर 9 शेयर पर 2 बोनस शेयर बांटेगी। कंपनी के शेयर 3 साल में 6721% उछल गए हैं।

Mon, 4 May 2026 09:52 AMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
10 टुकड़े में बंटा पेनी स्टॉक, अब कंपनी बांटेगी 2 बोनस शेयर, 475% चढ़ चुका है शेयर

एक छोटी कंपनी स्ट्रिंग मेटावर्स लिमिटेड ने अपने शेयरधारकों के लिए बड़े तोहफे का ऐलान किया है। स्ट्रिंग मेटावर्स ने निवेशकों को बोनस शेयर बांटने की घोषणा की है। कंपनी के बोर्ड ने आम शेयरधारकों को 2:9 के रेशियो में बोनस शेयर देने की मंजूरी दी है। यानी, कंपनी पब्लिक शेयरहोल्डर्स को हर 9 शेयर पर 2 बोनस शेयर देगी। कंपनी के प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप ने स्वैच्छिक रूप से बोनस शेयर इश्यू में शामिल होना छोड़ दिया है। ऐसे में बोनस शेयर का पूरा ही अलॉटमेंट विशेष रूप से पब्लिक शेयरहोल्डर्स के लिए होगा। यानी, कंपनी के आम निवेशकों को ही बोनस शेयर मिलेंगे। स्ट्रिंग मेटावर्स के शेयर 3 साल में 6721 पर्सेंट उछल गए हैं।

10 टुकड़े में अपना शेयर बांट चुकी है कंपनी
स्ट्रिंग मेटावर्स हाल में अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। यह पेनी स्टॉक 10 टुकड़े में बंट चुका है। स्ट्रिंग मेटावर्स के शेयर 24 अप्रैल 2026 को स्टॉक स्प्लिट (शेयर का बंटवारा) की रिकॉर्ड डेट पर थे। स्ट्रिंग मेटावर्स ने अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांटा है। कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर का बंटवारा 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 शेयर पर ₹30 का डिविडेंड, ब्रोकरेज हाउस ने टारगेट प्राइस में किया इजाफा

कंपनी के ऑफर फॉर सेल को जबरदस्त रिस्पॉन्स
स्ट्रिंग मेटावर्स (String Metaverse) ने पिछले हफ्ते अपने इक्विटी शेयरों के ऑफर फॉर सेल (OFS) के सफलतापूर्वक पूरा होने की घोषणा की थी। कंपनी के ऑफर फॉर सेल को सारी कैटेगरीज में मजबूत रिस्पॉन्स मिला। नॉन-रिटेल इनवेस्टर्स सेगमेंट को 149 पर्सेंट सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं, रिटेल इनवेस्टर्स का कोटा 495 पर्सेंट सब्सक्राइब हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG अपडेट, कीमतों को लेकर बड़ी राहत, जारी हुए नए रेट; फटाफट कर लें चेक

475% उछल गए हैं कंपनी के शेयर
स्ट्रिंग मेटावर्स (String Metaverse) के शेयर पिछले 2 साल से भी कम में 475 पर्सेंट चढ़ गए हैं। यह पेनी स्टॉक 8 नवंबर 2024 को 1.66 रुपये पर थे। स्ट्रिंग मेटावर्स के शेयर 4 मई 2026 को 9.55 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 32.44 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 7.20 रुपये है। सितंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 81.29 पर्सेंट थी, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 18.21 पर्सेंट रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल 82.46 रुपये, डीजल ₹78.05, क्या आज सुबह सस्ता हो गया तेल? चेक करें रेट

10 साल में 7858% चढ़ गए हैं कंपनी के शेयर
BSE पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक, स्ट्रिंग मेटावर्स के शेयर पिछले 10 साल में 7858 पर्सेंट उछल गए हैं। वहीं, पिछले 5 साल में कंपनी के शेयरों में 3879 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। स्ट्रिंग मेटावर्स के शेयर पिछले 3 साल में 6721 पर्सेंट चढ़ गए हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,