Defense Stock Apollo Micro Systems share jumped over 12 Percent today hits new high over 3500 Percent rally in 5 year रॉकेट सा उड़ रहा डिफेंस शेयर, बना दिया नया रिकॉर्ड, 3500% की तूफानी तेजी, Business Hindi News - Hindustan
More

रॉकेट सा उड़ रहा डिफेंस शेयर, बना दिया नया रिकॉर्ड, 3500% की तूफानी तेजी

डिफेंस कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर सोमवार को नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर 12 पर्सेंट से अधिक उछलकर 398.40 रुपये पर जा पहुंचे हैं। 5 साल में कंपनी के शेयर 3500% से अधिक चढ़े हैं।

Mon, 25 May 2026 10:43 AMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
रॉकेट सा उड़ रहा डिफेंस शेयर, बना दिया नया रिकॉर्ड, 3500% की तूफानी तेजी

एयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर पिछले कुछ दिन से रॉकेट सा उड़ रहे हैं। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों ने सोमवार को नया रिकॉर्ड बना दिया है। चौथी तिमाही के नतीजों के ऐलान के बाद से डिफेंस कंपनी के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर सोमवार को BSE में 12 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 398.40 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 32 पर्सेंट की तेजी आई है। वहीं, पिछले 5 साल में डिफेंस कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर 3500 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं।

3500% से अधिक चढ़ गए हैं डिफेंस कंपनी के शेयर
डिफेंस कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स (Apollo Micro Systems) के शेयर पिछले 5 साल में 3500 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर 28 मई 2021 को 11.02 रुपये पर थे। डिफेंस कंपनी के शेयर सोमवार को BSE में 398.40 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 4 साल में अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों में 3283 पर्सेंट की जबरदस्त तेजी आई है। पिछले 3 साल में डिफेंस कंपनी के शेयरों में 1030 पर्सेंट का उछाल आया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कई राज्यों में डीजल ₹100 के पार, चुनाव बाद पेट्रोल करीब 8 रुपये लीटर हुआ महंगा

एक साल में 187% उछल गए हैं अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर
डिफेंस कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर पिछले एक साल में 187 पर्सेंट चढ़ गए हैं। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर 26 मई 2025 को 138.80 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 25 मई 2026 को 398.40 रुपये पर पहुंच गए हैं। इस साल अब तक अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों में 44 पर्सेंट का उछाल आया है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 398.40 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 135.20 रुपये है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹4500 से अधिक चढ़े चांदी के भाव, आज सोने में भी तेजी, चेक करें लेटेस्ट रेट

163% बढ़ा है डिफेंस कंपनी का तिमाही मुनाफा
डिफेंस कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स का कंसॉलिडेटेड मुनाफा वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 163 पर्सेंट बढ़ा है। कंपनी को चौथी तिमाही में 36.8 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 14 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। चौथी तिमाही में अपोलो माइक्रो सिस्टम्स का रेवेन्यू सालाना आधार पर 81 पर्सेंट बढ़कर 293.3 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 161.8 करोड़ रुपये था। अगर पूरे वित्त वर्ष 2026 की बात करें तो अपोलो माइक्रो सिस्टम्स का मुनाफा सालाना आधार पर 90 पर्सेंट बढ़कर 107.4 करोड़ रुपये रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG सिलेंडर के रेट अपडेट, पेट्रोल-डीजल 12 दिन में ₹8 हो चुका हैं महंगा

10 टुकड़े में शेयर बांट चुकी है कंपनी
डिफेंस कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स अपने शेयर का बंटवारा भी कर चुकी है। कंपनी अपने शेयर को 10 टुकड़े में बांट चुकी है। कंपनी ने मई 2023 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा। कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 52.41 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 47.59 पर्सेंट है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,