silver prices surge by over rs 4500 gold rate also rise today 25 may check the latest rates ₹4500 से अधिक चढ़े चांदी के भाव, आज सोने के भाव में भी तेजी, चेक करें लेटेस्ट रेट, Business Hindi News - Hindustan
More

₹4500 से अधिक चढ़े चांदी के भाव, आज सोने के भाव में भी तेजी, चेक करें लेटेस्ट रेट

Gold Silver Rates Today: एमसीएक्स पर सोना 0.40% या 727 रुपये चढ़कर ₹1,59,315 प्रति 10 ग्राम पर था। जबकि, चांदी के भाव 1.60% या 4592 रुपये प्रति किलो चढ़कर ₹2,76,192 प्रति किलो पहुंच गए।

Mon, 25 May 2026 09:55 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
₹4500 से अधिक चढ़े चांदी के भाव, आज सोने के भाव में भी तेजी, चेक करें लेटेस्ट रेट

Gold Silver Rates Today: घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने सोमवार (25 मई) सुबह के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। इस तेजी की वजह डॉलर में गिरावट और क्रूड ऑयल के दाम में कमी है। क्रूड ऑयल इसलिए गिरा क्योंकि अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर उम्मीद बढ़ी है।एमसीएक्स पर सोना 0.40% या 727 रुपये चढ़कर ₹1,59,315 प्रति 10 ग्राम पर था। जबकि, चांदी के भाव 1.60% या 4592 रुपये प्रति किलो चढ़कर ₹2,76,192 प्रति किलो पहुंच गए।

सोने-चांदी में तेजी के कारण

डॉलर में गिरावट : डॉलर इंडेक्स करीब 0.30% टूट गया। इससे डॉलर में तय होने वाली सोने-चांदी की कीमत दूसरी मुद्राओं वालों के लिए सस्ती हो गई।

क्रूड गिरा, समझौते की उम्मीद बढ़ी: कच्चे तेल के दाम 5% से ज्यादा लुढ़के। ब्रेंट क्रूड $98 प्रति बैरल से नीचे आ गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच जल्द शांति समझौता हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 लाख का सोना, 5 लाख के पार चांदी? रॉबर्ट कियोसाकी ने कहा शेयर बाजार करेगा क्रैश

अमेरिकी राष्ट्रपति का बयान: डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि ईरान के साथ शांति समझौते में काफी प्रगति हुई है। यह समझौता हार्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर ड्राफ्ट लगभग तैयार है, हालांकि कुछ अहम मुद्दे अभी सुलझे नहीं हैं।

विशेषज्ञों की राय

मास्टर कैपिटल सर्विसेज रवि सिंह के मुताबिक कमजोर डॉलर और नरम ट्रेजरी यील्ड से सोने को सपोर्ट मिला है।होर्मुज में तनाव कम होने की उम्मीद से बाजार में सुधार आया। हालांकि ट्रंप के यह कहने के बाद कि समझौता जल्दबाजी में नहीं है, बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। अभी तेजी का रुझान बना हुआ है क्योंकि कीमतें सभी अहम ईएमए से ऊपर चल रही हैं। गोल्ड पर रेजिसटेंस ₹1,60,000 और उसके बाद ₹1,63,000 है। जबकि, सपोर्ट ₹1,57,500 है। इसके नीचे जाने पर ₹1,54,000 तक गिरावट संभव है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कई राज्यों में डीजल ₹100 के पार, चुनाव बाद पेट्रोल करीब 8 रुपये लीटर हुआ महंगा

पृथ्वीफिनमार्ट कमोडिटी रिसर्च के मनोज कुमार जैन का कहना है किअंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का सपोर्ट $4,500 - $4,467 और रेजिस्टेंस $4,555 - $4,600 प्रति ट्रॉय औंस है। जबकि, चांदी पर सपोर्ट $74.20 - $72, रेजिस्टेंस $78.80 - $80.40 प्रति ट्रॉय औंस है।

उन्होंने एमसीएक्स के लिए सोने पर सपोर्ट ₹1,57,700 - ₹1,56,650, और रेजिस्टेंस ₹1,59,850 - ₹1,61,100 पर बताया है। जबकि, एमसीएक्स सिल्वर पर सपोर्ट ₹2,70,000 - ₹2,65,500 और रेजिस्टेंस ₹2,76,000 - ₹2,81,000 है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG सिलेंडर के रेट अपडेट, पेट्रोल-डीजल 12 दिन में ₹8 हो चुका हैं महंगा

कितने पर खरीदें

जैन के अनुसार ₹1,58,500 से ₹1,57,700 के बीच सोना खरीदें। स्टॉप लॉस ₹1,56,650 के नीचे रखें। लक्ष्य ₹1,59,350 और ₹1,60,300 का रखें।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। कमोडिटी मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,