lpg cylinder rates today 25 May petrol diesel have become rs 5 more expensive in just 10 days LPG सिलेंडर आज महंगा हुआ सस्ता, पेट्रोल-डीजल के और बढ़ गए रेट, Business Hindi News - Hindustan
More

LPG सिलेंडर आज महंगा हुआ सस्ता, पेट्रोल-डीजल के और बढ़ गए रेट

LPG Price Today: दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर आज 913 और कमर्शियल सिलेंडर 3071.50 रुपये का है। मुंबई में घरेलू 912.50 और कमर्शियल 3,024 रुपये है। गुरुग्राम में घरेलू 921.50 रुपये और कमर्शियल 3,088 रुपये है। नोएडा में घरेलू 910.50 रुपये और कमर्शियल 3,071.50 रुपये है।

Mon, 25 May 2026 05:59 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
LPG सिलेंडर आज महंगा हुआ सस्ता, पेट्रोल-डीजल के और बढ़ गए रेट

LPG Price Today: देशभर में पिछले 12दिनों पेट्रोल और डीजल की कीमतों में चार बार इजाफा हुआ। इन 12 दिनों में पेट्रोल-डीजल करीब 8 रुपये महंगे चुके हैं। हालांकि, पिछले 12 दिनों में घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। एक मई को कमर्शियल सिलेंडर के दाम एक झटके में 993 रुपये बढ़ गए थे। दूसरी तरफ ऑयल मार्केटिंग कंपनियों इंडियन ऑयल, एचपीसीएल और भारत पेट्रोलियम का दावा है कि कहीं भी एलपीजी सप्लाई में दिक्कत नहीं है।

बता दें आज पेट्रोल की कीमतों में 2.61 और डीजल में 2.71 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 23 मई को पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। इससे पहले 15 मई को ₹3 प्रति लीटर की बड़ी छलांग लगाई गई थी। इसके बाद 19 मई को करीब 90 पैसे की बढ़ोतरी हुई।

गौरतलब है कि भारत में एलपीजी की कीमतें हर महीने की शुरुआत में बदलती हैं। यह बदलाव दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतों, डॉलर के मुकाबले रुपये की वैल्यू, माल ढुलाई के खर्च और सरकारी सब्सिडी के फैसलों पर निर्भर करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरकार ने CNG, LNG और हाइड्रोजन फ्यूल पर लिया बड़ा फैसला, लागू किया ये नया नियम

सरकार और कंपनियों की अपील

तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। जरूरत से ज्यादा खरीदारी न करें। कंपनियों का कहना है कि देश में पेट्रोल-डीजल, सीएनजी, पीएनजी, एलपीजी की सप्लाई पूरी तरह स्थिर है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

आज क्या है एलपीजी सिलेंडर के रेट

दिल्ली में इंडेन का 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर आज 913 रुपये और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 3071.50 रुपये का है। मुंबई में घरेलू 912.50 रुपये और कमर्शियल 3,024 रुपये है। गुरुग्राम में घरेलू 921.50 रुपये और कमर्शियल 3,088 रुपये है। नोएडा में घरेलू 910.50 रुपये और कमर्शियल 3,071.50 रुपये है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG, पेट्रोल और डीजल की सप्लाई पर HPCL, इंडियन ऑयल और BPCL का बड़ा अपडेट

चेन्नई, चंडीगढ़ और भुवनेश्वर में LPG के रेट

चेन्नई में घरेलू 928.50 रुपये और कमर्शियल 3,237 रुपये है। भुवनेश्वर में घरेलू 939 रुपये और कमर्शियल 3,238 रुपये है। चंडीगढ़ में घरेलू 922.50 रुपये और कमर्शियल 3,092.50 रुपये है।

पटना, इंदौर,देहरादून और जयपुर में एलपीजी सिलेंडर के क्या हैं रेट

पटना में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1011 रुपये का है और कमर्शियल सिलेंडर के दाम आज 3361 रुपये हैं। इंदौर में घरेलू सिलेंडर 941 रुपये का है और कमर्शियल 3176.5 रुपये का। देहरादून में घरेलू सिलेंडर ₹932 और कमर्शियल ₹3129 का है। जयपुर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर ₹916.5 और 19 किलो वाला कमर्शियल ₹3099 में बिक रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:200 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकता है कच्चा तेल, नहीं खुला होर्मुज तो आएगा बड़ा संकट

बेंगलुरु, हैदराबाद, अंडमान और तिरुवनंतपुरम में LPG के रेट

बेंगलुरु में घरेलू ₹915.50 और कमर्शियल ₹3152 में बिक रहा है। हैदराबाद में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट ₹965 और कमर्शियल ₹3315 है। अंडमान में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट ₹989 हैं तो कमर्शियल के ₹3490 है। रायपुर में घरेलू सिलेंडर 984.5 रुपये और कमर्शियल 3294.5 है। तिरुवनंतपुरम में घरेलू 922 रुपये और कमर्शियल 3,106 रुपये है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,