diesel rates crosses rs 100 mark in several states petrol becomes nearly rs 8 per liter more expensive after elections डीजल के दाम कई राज्यों में ₹100 के पार, चुनाव के बाद पेट्रोल करीब 8 रुपये लीटर हुआ महंगा, Business Hindi News - Hindustan
More

डीजल के दाम कई राज्यों में ₹100 के पार, चुनाव के बाद पेट्रोल करीब 8 रुपये लीटर हुआ महंगा

Petrol-Diesel Rates Today: अधिकतर राज्यों में अब पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। जबकि, कई राज्यों में डीजल भी 100 के पार है। उत्तर प्रदेश में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत ₹102.76 और पश्चिम बंगाल में ₹114.20 पर पहुंच गई है। 

Mon, 25 May 2026 08:02 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
डीजल के दाम कई राज्यों में ₹100 के पार, चुनाव के बाद पेट्रोल करीब 8 रुपये लीटर हुआ महंगा

चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी जारी है। पिछले 12 दिनों में पेट्रोल और डीजल करीब 8 रुपये महंगे हो चुके हैं। अधिकतर राज्यों में अब पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। जबकि, डीजल आंध्र प्रदेश , बिहार, झारखंड, केरल, मध्यप्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है।

बता दें मार्च 2024 से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले सरकार ने कीमतों में ₹2 प्रति लीटर की कटौती कर जनता को राहत दी थी। अब मई के महीने में महंगाई के लगातार झटके लग रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG सिलेंडर के रेट अपडेट, पेट्रोल-डीजल 12 दिन में ₹8 हो चुका हैं महंगा

इस महीने यह चौथी बढ़ोतरी

ईंधन की कीमतों में इस महीने में यह चौथी बढ़ोतरी है। 25 मई को पेट्रोल ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हो गया। इससे पहले 23 मई को पेट्रोल 87 पैसे, डीजल 91 पैसे महंगा किया गया था। जबकि, 19 मई को पेट्रोल और डीजल के दामों में एवरेज 90 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी। 15 मई को भी कीमतों में ₹3 प्रति लीटर का भारी इजाफा किया गया था।

अधिकतर राज्यों में पेट्रोल 100 के पार

उत्तर प्रदेश में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत ₹102.76 और पश्चिम बंगाल में ₹114.20 पर पहुंच गई है। आंध्र प्रदेश में पेट्रोल ₹117.35 वहीं, असम में ₹106.21, मध्य प्रदेश में ₹115.77,बिहार में ₹114.79, राजस्थान में ₹113.93 प्रति लीटर पर पहुंच गया है। महाराष्ट्र में एक लीटर पेट्रोल की कीमत ₹113.05, दिल्ली में ₹102.11, छत्तीसगढ़ में ₹109.59, गुजरात में ₹102.92, हरियाणा में ₹103.57, हिमाचल प्रदेश में ₹101.64 और जम्मू और कश्मीर में ₹108.47 प्रति लीटर हो गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल के रेट चौथी बार बढ़े, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 हुआ और महंगा

झारखंड में 1 लीटर पेट्रोल का दाम आज से ₹107.02, केरल में ₹114.31, मणिपुर में ₹114.76, मिजोरम में ₹104.74,ओडिशा में ₹110.30, पंजाब में ₹105.90, सिक्किम में ₹109.88 हो गया है। वहीं, तेलंगाना में ₹116.78, त्रिपुरा में ₹104.89, उत्तराखंड में ₹100.96 एक लीटर पेट्रोल का दाम अब इस रेट पर है।

इन राज्यों में डीजल भी 100 के पार

mypetrolprice के मुताबिक आंध्र प्रदेश में डीजल की कीमत ₹105.92 पर पहुंच गई है। बिहार में भी कई शहरों में डीजल के दाम 100 रुपये लीटर के पार पहुंच गए हैं। अररिया में, औरंगाबाद, बांका, भागलपुर में डीजल 100 के पार है। छत्तीसगढ़ में डीजल के रेट 100 के पार पहुंच गया है। गुजरात के राजकोट में डीजल 100.01 रुपये लीटर है। झारखंड, केरल, मध्यप्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल के कुछ शहरों में डीजल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल भरपूर तो पंप ड्राई क्यों हैं, बाइक में 100 का ही क्यों मिल रहा तेल?

क्यों बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

ईरान युद्ध के चलते तेल कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। सरकार के मुताबिक, इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी सरकारी कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के कारण घाटे में चल रही थीं। पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा के अनुसार, कंपनियों को पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की बिक्री पर हर महीने करीब ₹30,000 करोड़ का नुकसान हो रहा था।

चुनाव से पहले सरकार की कोशिशें

कीमतें स्थिर रखने के लिए सरकार ने पहले ही पेट्रोल और डीजल पर स्पेशल एक्साइज ड्यूटी में ₹10-10 प्रति लीटर की कटौती कर दी थी। पेट्रोल पर यह ड्यूटी ₹13 से घटाकर ₹3, जबकि डीजल पर ₹10 से शून्य कर दी गई थी। केंद्र सरकार की ओर से पहले एक लीटर पेट्रोल पर कुल ₹21.90 एक्साइज ड्यूटी वसूली जाती थी, जो घटकर ₹11.90 रह गई। इसी तरह, डीजल पर कुल केंद्रीय उत्पाद शुल्क ₹17.8 से घटकर ₹7.8 पर आ गया। इसी निर्णय की वजह से पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े थे।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,