Petrol Diesel Price Today shell india hike rate but PSU companies not changed check rate here Petrol Diesel Price Today: 7.41 रुपये पेट्रोल, डीजल हुआ 25.01 रुपये महंगा, आखिरकार बढ़ गए दाम? चेक करें अपने शहर का रेट, Business Hindi News - Hindustan
More

Petrol Diesel Price Today: 7.41 रुपये पेट्रोल, डीजल हुआ 25.01 रुपये महंगा, आखिरकार बढ़ गए दाम? चेक करें अपने शहर का रेट

Petrol Diesel Price Today:  आज फिर सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया है। शेल इंडिया ने आखिरी बार 7.41 रुपये पेट्रोल और 25.01 रुपये डीजल का रेट बढ़ाया था। 

Sat, 2 May 2026 07:38 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Petrol Diesel Price Today: 7.41 रुपये पेट्रोल, डीजल हुआ 25.01 रुपये महंगा, आखिरकार बढ़ गए दाम? चेक करें अपने शहर का रेट

Petrol Diesel Price Today: सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पिछले 4 साल से कोई बढ़ोतरी नहीं की है। लेकिन बीते महीने शेल इंडिया और नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल के रेट में इजाफा कर दिया था। शेल इंडिया ने पेट्रोल की कीमतों में 7.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 25.01 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। कंपनी ने 1 अप्रैल को रेट बढ़ाया था। उसके बाद से इस कंपनी ने भी कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। बता दें, इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर आज दिल्ली में डीजल 87.67 रुपये और पेट्रोल 101.89 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG बुकिंग अपडेट, शादियों वाले घर के लिए मिलेंगे 8 सिलेंडर, जानें पूरा प्रोसेस

नायरा एनर्जी ने भी कीमतों में किया है इजाफा (Petrol Price Today)

26 मार्च को नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल के रेट में बढ़ोतरी कर दी थी। कंपनी ने तब पेट्रोल की कीमतों में 5 रुपये और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया था। मौजूदा समय में नायरा के पेट्रोल पंप पर 100.72 रुपये में पेट्रोल और डीजल 91.31 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।

प्रीमियम पेट्रोल का रेट 160 रुपये पहुंचा (Petrol Diesel rate today)

कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल का रेट 149 रुपये से बढ़ाकर 160 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। वहीं, प्रीमियम डीजल का रेट 91.49 रुपये से बढ़ाकर 92.99 रुपये प्रति लीटर कर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वां वित्त आयोग: शिक्षकों की सैलरी होगी 134500 रुपये?

HP, IOCL, BPCL के पंप पर क्या है पेट्रोल का रेट? (Petrol price in your city)

नई दिल्ली - 94.77 रुपये

कोलकाता - 105.41 रुपये

मुंबई - 103.54 रुपये

चेन्नई - 101.06 रुपये

गुरुग्राम - 95.30 रुपये

नोएडा - 94.77 रुपये

बेंगलुरू - 103.96 रुपये

भुवनेश्वर - 101.03 रुपये

चंडीगढ़ - 94.30 रुपये

हैदराबाद - 107.46 रुपये

जयपुर - 105.03 रुपये

लखनऊ - 94.73 रुपये

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टाटा ग्रुप की कंपनी दे रही है कंपनी पहली बार बोनस शेयर, होगा 1 शेयर का फायदा

आपके शहर में डीजल का क्या है रेट? (Diesel price in your city)

नई दिल्ली - 87.67 रुपये

कोलकाता - 92.02 रुपये

मुंबई - 90.03 रुपये

गुरुग्राम - 87.77 रुपये

नोएडा - 87.89 रुपये

बेंगलुरू - 90.99 रुपये

भुवनेश्वर - 92.60 रुपये

चंडीगढ़ - 82.45 रुपये

हैदराबाद - 95.70 रुपये

जयपुर - 90.49 रुपये

लखनऊ - 87.86 रुपये

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुकुल अग्रवाल ने 5 कंपनियों को अपने पोर्टफोलियो में जोड़ा, ₹125 का इनवेस्टमेंट

कच्चे तेल की कीमतों में तूफानी तेजी (crude oil price in your city)

युद्ध की वजह से क्रूड ऑयल का रेट लगातार बढ़ रहा है। जिसकी वजह से तेल कंपनियों पर काफी दबाव है। मौजूदा समय में इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल का रेट 100 डॉलर के पार बरकरार है।

क्या सरकारी तेल कंपनियां भी बढ़ाएंगी रेट

आने वाले समय में सरकारी तेल कंपनियां भी पेट्रोल और डीजल का रेट बढ़ा सकती हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,