Penny Stock: पेनी स्टॉक ने 9 साल में निवेशकों को बना दिया करोड़पति, 12940% चढ़ा शेयर
mulitbagger penny Stock: Cian Agro Industries ने पोजीशनल निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। इस स्टॉक ने पिछले 9 साल में 12940 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

mulitbagger penny Stock: शेयर बाजार में बीता एक साल भले ही कठिनाईयों से भरा रहा हो लेकिन इसके बाद भी कुछ कंपनियों ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। आज एक ऐसे मल्टीबैगर स्टॉक की बात करेंगे जिसने निवेशकों को लॉन्ग टर्म में करोड़पति बना दिया है। महज 1 लाख रुपये का निवेश बढ़कर 1.30 करोड़ रुपये हो गया है। बता दें, एक साल में इस स्टॉक की कीमत महज 12.50 रुपये थी।
लगातार दे रहा है दमदार रिटर्न
हम बात कर रहे हैं मल्टीबैगर पेनी स्टॉक Cian Agro Industries की। इस साल कंपनी के शेयरों की कीमतों में 20 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को तगड़ा फायदा हुआ है। जिसकी वजह से स्टॉक का भाव 400 रुपये से बढ़कर 1630 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।
5 साल पहले Cian Agro Industries के शेयरों का रेट 36.50 रुपये के स्तर पर था। तब से अबतक इस पेनी स्टॉक की कीमतों में 4350 प्रतिशत की तेजी आई है।
9 साल में 12940% का मिला है रिटर्न
18 मई 2017 को Cian Agro Industries के शेयरों का दाम 12.50 रुपये था। 30 अप्रैल 2026 को कंपनी के शेयरों का भाव 1630 रुपये के स्तर पर पहुंच गया था। यानी बीते 9 साल में मल्टीबैगर स्टॉक की कीमतों में 12940 प्रतिशत की तेजी आई है।
निवेशक बने करोड़पति
अगर किसी निवेशक ने 1 लाख रुपये का इनवेस्टमेंट 5 साल पहले किया होगा तो उसका रिटर्न अबतक बढ़कर 44.50 लाख रुपये हो गया होगा। वहीं, जब कंपनी के शेयरों का दाम 12.50 रुपये था तब दांव लगाने वाले निवेशकों की वैल्यू अबतक 1.30 करोड़ रुपये हो गई है।
इस कंपनी का बीएसई में 52 वीक हाई 3633.15 रुपये और 52 वीक लो लेवल 378.10 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 4561 करोड़ रुपये का है।
कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी कितनी?
बीएसई के डाटा के अनुसार इस कंपनी ने ना तो एक बार भी निवेशकों को डिविडेंड दिया है ना ही बोनस शेयर दिया है। ना ही स्टॉक स्प्लिट किया है। बता दें, मार्च तिमाही के शेयर होल्डिंग के अनुसार कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 67.61 प्रतिशत थी। वहीं, पब्लिक के पास 32.39 प्रतिशत हिस्सा था। सितंबर 2025 की तिमाही समाप्त होने के बाद प्रमोटर्स की कंपनी में कुल हिस्सेदारी 67.64 प्रतिशत थी। जबकि तब पब्लिक के पास 32.36 प्रतिशत हिस्सा था।
(यह निवेश की सलाह नहींं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन