check petrol diesel rates before leaving home oil becomes expensive in neighboring countries पेट्रोल-डीजल के रेट घर से निकलने से पहले करें चेक, पड़ोसी देशों में महंगा हो गया तेल, Business Hindi News - Hindustan
More

पेट्रोल-डीजल के रेट घर से निकलने से पहले करें चेक, पड़ोसी देशों में महंगा हो गया तेल

Petrol Diesel Rate Today: पेट्रोल-डीजल के उपभोक्ताओं के लिए आज भी राहत है। IOCL, HPCL, भारत पेट्रोलियम समेत ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट नहीं बढ़ाए हैं। सरकार ने किसी तरह की किल्लत से इनकार करते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की।

Thu, 26 March 2026 06:48 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
पेट्रोल-डीजल के रेट घर से निकलने से पहले करें चेक, पड़ोसी देशों में महंगा हो गया तेल

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच एक बार फिर कच्चे तेल के रेट में आज उबाल हैं। ब्रेंट क्रूड 103.03 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। जबकि, WTI क्रूड 91.12 डॉलर प्रति बैरल पर है। पेट्रोल-डीजल के उपभोक्ताओं के लिए आज भी राहत है। IOCL, HPCL, भारत पेट्रोलियम समेत ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट नहीं बढ़ाए हैं। आज 26 मार्च की सुबह छह बजे जारी रेट के मुताबिक दिल्ली में सामान्य पेट्रोल की रिटेल कीमत ₹94.77 और डीजल 87.67 रुपये लीटर है। जबकि, XP95 पेट्रोल 101.89 और XG डीजल 91.49 रुपये प्रति लीटर है। भारत में सबसे सस्ता तेल पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल ₹82.46 प्रति लीटर है तो डीजल ₹78.05 प्रति लीटर।

पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं

पेट्रोलियम मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार में देश में पेट्रोलियम पदार्थों की किसी तरह की किल्लत से इनकार करते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। सरकार का कहना है कि देश में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और पीएनजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज एलपीजी सिलेंडर के क्या हैं रेट, क्या बढ़ेंगे दाम? सप्लाई पर क्या हैं अपडेट?

घबराहट में खरीदारी न करने की अपील : संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि देश में सभी तेल रिफाइनरी पूरी क्षमता के साथ काम कर रही हैं। लोगों को विश्वास दिलाते हुए उन्होंने कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल और गैस की किसी भी तरह की कमी नहीं है। उन्होंने अपील की कि लोग घबराहट में खरीदारी नहीं करें।

युद्ध के बाद पड़ोसी देशों में लगी कीमतों में आग

म्यांमार में युद्ध के बाद से अबतक पेट्रोल की कीमतों में 55 और डीजल में करीब 77 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वहीं श्रीलंका में पेट्रोल 33.8 प्रतिशत उछला है और डीजल के दाम में 37.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। चीन में पेट्रोल 23.2 और डीजल के दाम में 25 फीसद से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दुनिया भर में पेट्रोल-डीजल के दाम में आग, कई देशों में 80% तक उछाल

पाकिस्तान में पेट्रोल करीब 25 प्रतिशत और डीजल 21.8 प्रतिशत बढ़ा है। भूटान में पेट्रोल 4.2 प्रतिशत और डीजल 13.6 प्रतिशत महंगा हुआ है। अफगानिस्तान में पेट्रोल 7 और डीजल करीब 9 प्रतिशत महंगा हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शेयर मार्केट अगले 8 दिनों में 3 दिन बंद रहेगा, जानें कब-कब है छुट्टी?

पड़ोसी देशों में कहां किस रेट पर मिल रहा पेट्रोल

भूटान 63.170

चीन 125.02

अफगानिस्तान 91.56

बांग्लादेश 91.59

नेपाल 107.45

पाकिस्तान 107.79

श्रीलंका 135.56

म्यांमार 114.08

नोट: यह औसत रेट भारतीय रुपये में है।

स्रोत: www.globalpetrolprices.com

क्या भारत में बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का दबाव तो भारत पर भी पड़ रहा है। इधर देश के 5 राज्यों में चुनाव का भी ऐलान हो चुका है। ऐसे में कई विशेषज्ञों को लगता है कि चुनाव से पहले शायद की पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,