what are lpg cylinder price today 26 march will gas rate increase what are the updates on supply LPG Price Today: आज एलपीजी सिलेंडर के क्या हैं रेट, क्या बढ़ेंगे दाम? सप्लाई पर क्या हैं अपडेट?, Business Hindi News - Hindustan
More

LPG Price Today: आज एलपीजी सिलेंडर के क्या हैं रेट, क्या बढ़ेंगे दाम? सप्लाई पर क्या हैं अपडेट?

LPG Price Today: किचन से लेकर चौक-चौराहों और संसद तक में एलपीजी की चर्चा हो रही है। ऐसे में आपको एलपीजी से जुड़ी खबरों पर नजर जरूरी है। इस खबर में आपको LPG के लेटेस्ट रेट भी बताएंगे और सप्लाई संकट से पार पाने के लिए सरकार के उपायों को भी।

Thu, 26 March 2026 05:49 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
LPG Price Today: आज एलपीजी सिलेंडर के क्या हैं रेट, क्या बढ़ेंगे दाम? सप्लाई पर क्या हैं अपडेट?

LPG Price Today 26 March: ईरान-इजरायल-अमेरिका में युद्ध के बीच देश और दुनिया में इस समय LPG को लेकर बड़ी हलचल है। किचन से लेकर चौक-चौराहों और संसद तक में एलपीजी की चर्चा हो रही है। ऐसे में आपको एलपीजी से जुड़ी खबरों पर नजर जरूरी है। इस खबर में आपको LPG के लेटेस्ट रेट भी बताएंगे और सप्लाई संकट से पार पाने के लिए सरकार के उपायों को भी।

सिलेंडर बुकिंग से लेकर PNG यूजर्स तक नए नियम लागू

देश में बढ़ती गैस मांग और सप्लाई दबाव के बीच सरकार ने LPG को लेकर कई बड़े कदम उठाए हैं। मार्च के पहले पखवाड़े में लिए गए फैसलों से साफ है कि घरेलू गैस की उपलब्धता को संतुलित करने के लिए नियमों को कड़ा किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिलेंडर डिलीवरी में हो रही देरी या मांगे जा रहे ज्यादा पैसे? ऐसे करें शिकायत

6 मार्च से सरकार ने घरेलू LPG सिलेंडर की बुकिंग पर 21 दिन का लॉक-इन पीरियड लागू कर दिया। यानी उपभोक्ताओं को एक सिलेंडर लेने के बाद दूसरा सिलेंडर बुक करने के लिए कम से कम 21 दिन इंतजार करना होगा।

हालांकि, 9 मार्च को बढ़ती मांग को देखते हुए शहरी क्षेत्रों में इस लॉक-इन पीरियड को और बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया। इससे शहरों में गैस की खपत को नियंत्रित करने की कोशिश की गई।

इसके बाद 12 मार्च को सरकार ने ग्रामीण इलाकों के लिए भी सख्ती बढ़ाई और सिलेंडर बुकिंग का अंतराल बढ़ाकर 45 दिन कर दिया। यह कदम ग्रामीण क्षेत्रों में सीमित सप्लाई को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹144750 पर पहुंचा सोने का भाव, चांदी के दाम भी आज ₹235637 पर पहुंचे

इसी क्रम में 14 मार्च को पेट्रोलियम मंत्रालय ने एक और बड़ा फैसला लिया। पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए LPG सिलेंडर रखना गैर-कानूनी घोषित कर दिया गया है। अब PNG कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को अपने LPG सिलेंडर सरेंडर करने होंगे और वे उसकी रिफिलिंग नहीं करा सकेंगे।

25 मार्च यानी बुधवार को पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि एलपीजी रिफिल बुकिंग की समय-सीमा में बदलाव को लेकर फैल रही खबरें पूरी तरह गलत हैं। मौजूदा समय-सीमा में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। मंत्रालय के मुताबिक, न्यूज रिपोर्टों और सोशल मीडिया में दावा किया जा रहा है कि उज्जवला योजना के तहत कनेक्शन की रिफिल बुकिंग के लिए समय-सीमा 45 दिन, गैर पीएमयूवाई सिंगल सिलिंडर रिफिल बुकिंग के लिए 25 दिन और गैर पीएमयूवाई डबल सिलिंडर रिफिल बुकिंग के लिए 35 दिन की समय-सीमा तय की गई।

सरकार के इन फैसलों का मकसद गैस की उपलब्धता को बेहतर तरीके से प्रबंधित करना और जरूरतमंद उपभोक्ताओं तक सप्लाई सुनिश्चित करना है। हालांकि, नए नियमों से आम लोगों को गैस बुकिंग में देरी और असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG संकट में बड़ी राहत! मोबाइल से 2 मिनट में ऐसे ट्रैक करें आपका सिलेंडर कब आएगा

आज LPG के क्या हैं रेट

आज 26 मार्च को घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में लगभग 913 रुपये, मुंबई में 912.50 रुपये और कोलकाता में 939 रुपये बनी हुई है। लखनऊ और कानपुर में यह कीमत करीब 950.50 रुपये के आसपास पहुंच गई है।

देश के बड़े शहरों में एलपीजी सिलेंडर के आज के रेट

नई दिल्ली: घरेलू ₹913 | कमर्शियल ₹1,884.50

कोलकाता: घरेलू ₹939 | कमर्शियल ₹1,988.50

मुंबई: घरेलू ₹912.50 | कमर्शियल ₹1,836

चेन्नई: घरेलू ₹928.50 | कमर्शियल ₹2,043.50

हैदराबाद: घरेलू ₹965 | कमर्शियल ₹2,105.50

लखनऊ: घरेलू ₹950.50 | कमर्शियल ₹2,007

बेंगलुरु: घरेलू ₹915.50 | कमर्शियल ₹1,958

पटना: घरेलू ₹1,002.50 | कमर्शियल ₹2,133.50

स्रोत: इंडियन ऑयल

इस संकट से निपटने के लिए सरकार और गैस कंपनियां लगातार कदम उठा रही हैं। PNG नेटवर्क को तेजी से विस्तार दिया जा रहा है ताकि लोगों को सिलेंडर पर निर्भरता कम करनी पड़े। वहीं,LPG की खपत में भी गिरावट दर्ज की गई है, क्योंकि लोग खर्च कम करने के लिए वैकल्पिक साधनों की ओर रुख कर रहे हैं। अनुमान है कि खपत में करीब17 प्रतिशत तक कमी आई है।

आम आदमी पर कितना असर?

LPG संकट का असर सीधे आम आदमी पर पड़ा है। होटल और रेस्टोरेंट में खाने की कीमतों में भी बढ़ोतरी की आशंका है। छोटे कारोबारियों के लिए यह स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण बन गई है, क्योंकि उनके खर्च बढ़ने के साथ आय पर असर पड़ा है।

1 अप्रैल का जारी होंगे एलपीजी के नए रेट

आने वाले समय में LPG की स्थिति काफी हद तक मध्य-पूर्व के हालात पर निर्भर करेगी। अगर तनाव और बढ़ता है तो गैस की कीमतों में और वृद्धि हो सकती है और सप्लाई की कमी भी गहरा सकती है। वहीं यदि हालात सामान्य होते हैं या किसी तरह का समझौता होता है, तो सप्लाई में सुधार और कीमतों में स्थिरता देखने को मिल सकती है। वैसे एलपीजी सिलेंडर के दाम तो 1 अप्रैल को बदलेंगे, ऐसे में देखना होगा कि संकट की इस घड़ी में ऑयल मार्केटिंग कंपनिया राहत देती हैं या महंगाई का झटका?

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,