stock market holiday nse bse will remain closed for 3 days in the next 8 days when are the holidays Stock Market Holiday: शेयर मार्केट अगले 8 दिनों में 3 दिन बंद रहेगा, जानें कब-कब है छुट्टी?, Business Hindi News - Hindustan
More

Stock Market Holiday: शेयर मार्केट अगले 8 दिनों में 3 दिन बंद रहेगा, जानें कब-कब है छुट्टी?

Stock Market Holiday: मार्च के आखिरी सप्ताह और अप्रैल की शुरुआत यानी कुल 8 दिनों में बाजार तीन दिन बंद रहेगा। इस सप्ताह पहली छुट्टी 26 मार्च, गुरुवार को श्री राम नवमी के अवसर पर पड़ेगी। इसके बाद महावीर जयंती और गुड फ्राइडे के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेगा।

Thu, 26 March 2026 05:15 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
Stock Market Holiday: शेयर मार्केट अगले 8 दिनों में 3 दिन बंद रहेगा, जानें कब-कब है छुट्टी?

भारतीय शेयर मार्केट में अगले कुछ दिनों के दौरान कई छुट्टियां पड़ने वाली हैं, जिससे बीएसई और NSE में ट्रेडिंग एक्टिविटी में ब्रेक देखने को मिलेगा। मार्च के आखिरी सप्ताह और अप्रैल की शुरुआत में बाजार तीन दिन बंद रहेगा। इन छुट्टियों की वजह से अगले 8 ट्रेडिंग दिनों में से 3 दिन बाजार बंद रहेगा। खास बात यह है कि 31 मार्च और 3 अप्रैल के बीच केवल 3 ट्रेडिंग सेशन होंगे, जिससे निवेशकों को एक लंबा वीकेंड भी मिलेगा।

इस सप्ताह पहली छुट्टी 26 मार्च, गुरुवार को श्री राम नवमी के अवसर पर पड़ेगी। इसके बाद महावीर जयंती और गुड फ्राइडे के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेगा। आइए इस साल अब बची छुट्टियों के बारे में….

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दुनिया भर में पेट्रोल-डीजल के दाम में आग, कई देशों में 80% तक उछाल

26 मार्च से दिसंबर तक की छुट्टियों की लिस्ट

क्रम संख्याडेट दिनछुट्टी का विवरण
1.26 मार्चगुरुवारश्रीराम नवमी
2.31 मार्चमंगलवारमहावीर जयंती
3.3 अप्रैलशुक्रवारगुड फ्राइडे
4.14 अप्रैलमंगलवारअंबेडकर जयंती
5.1 मईशुक्रवारमहाराष्ट्र दिवस
6.28 मईगुरुवारबकरीद
7.26 जूनशुक्रवारमुहर्रम
8.14 सितंबरसोमवारगणेश चतुर्थी
9.2 अक्टूबरशुक्रवारगांधी जयंती
10.20 अक्टूबरमंगलवारदशहरा
11.10 नवंबरमंगलवारदिवाली (बलिप्रतिपदा)
12.24 नवंबरमंगलवारगुरु नानक जयंती
13.25 दिसंबरशुक्रवारक्रिसमस
,

निवेशकों के लिए जरूरी सलाह

लगातार छुट्टियों के बीच ट्रेडिंग करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जैसे,कम ट्रेडिंग दिनों में वोलैटिलिटी बढ़ सकती है, ग्लोबल मार्केट का असर ज्यादा दिख सकता है और शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स को रिस्क मैनेजमेंट पर ध्यान देना चाहिए। जबकि, लंबी अवधि के निवेशकों को घबराने की जरूरत नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शेयर मार्केट में दूसरे दिन भी तूफानी तेजी, 1600 अंक से अधिक चढ़ गया सेंसेक्स

कुल मिलाकर शेयर बाजार में जहां एक तरफ अनिश्चितता बनी हुई है, वहीं दूसरी तरफ लगातार छुट्टियां निवेशकों को थोड़ी राहत दे सकती हैं। हालांकि, कम ट्रेडिंग सेशन्स के चलते बाजार में उतार-चढ़ाव और तेज हो सकता है, इसलिए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,