cheapest diesel in the world is 39 paise and petrol is 2 25 litres where is the most expensive fuel दुनिया में सबसे सस्ता डीजल 39 पैसे और पेट्रोल ₹2.25 लीटर, सबसे महंगा कहां है तेल?, Business Hindi News - Hindustan
More

दुनिया में सबसे सस्ता डीजल 39 पैसे और पेट्रोल ₹2.25 लीटर, सबसे महंगा कहां है तेल?

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल की कीमत कहीं भारत से 44 गुना सस्ता है तो कहीं करीब चार गुना महंगा। आइए जानें दुनिया में सबसे सस्ता और महंगा पेट्रोल और डीजल कहां मिलता है?

Fri, 8 May 2026 06:23 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
दुनिया में सबसे सस्ता डीजल 39 पैसे और पेट्रोल ₹2.25 लीटर, सबसे महंगा कहां है तेल?

Petrol Diesel Prices: ईरान युद्ध से दुनिया भर में तेल के दाम में उछाल देखने को मिल है। इस बीच पूरी दुनिया में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत कहीं 2.25 रुपये है तो कहीं 394.95 रुपये। यानी पेट्रोल की कीमत कही भारत से 44 गुना सस्ता है तो कहीं करीब चार गुना महंगा। आइए जानें दुनिया में सबसे सस्ता और महंगा पेट्रोल और डीजल कहां मिलता है?

सबसे महंगा पेट्रोल बेचने वाले देश

सबसे पहले बात दुनिया में सबसे महंगे पेट्रोल बेचने वाले टॉप-10 देशों की। इस लिस्ट में सबसे ऊपर हांगकांग का नाम है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत करीब 400 रुपये है। इसके बाद मलावी का नाम आता है। यहां पेट्रोल का रेट 364.27 रुपये प्रति लीटर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के क्या हैं आज के रेट? कहां मिलती है सबसे सस्ती LPG?

इजरायल में पेट्रोल जहां, 269.19 रुपये लीटर है वहीं, डेनमार्क में 265.74 रुपये। नीदरलैंड में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 260.15 रुपये है। ग्रीस में 231.57 और अल्बानिया में 231.49 रुपये लीटर है। स्विट्जरलैंड में पेट्रोल की कीमत 231.12 और सिंगापुर में 230.02 रुपये लीटर है।

दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाले टॉप-10 देश

दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल लीबिया में है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 2.25 रुपये है। इसके बाद ईरान का नंबर है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 3.32 रुपये है। इसके बाद अंगोला में 31.08, कुवैत में 32.41, अल्जीरिया में 33.75 और तुर्कमेनिस्तान में 40.78 रुपये लीटर है।

आठवें नंबर इजिप्ट है। यहां पेट्रोल की कीमत 42.78 रुपये है। नौवें पर कतर है, जहां पेट्रोल की कीमत 54.62 रुपये लीटर है। 10वें नंबर पर सऊदी अरब है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 59.62 रुपये है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इनकम टैक्स देने के मामले में टॉप पर धोनी, बिहार और झारखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर

किस देश में सबसे सस्ता डीजल

सबसे सस्ता डीजल वेनेजुएला में मिलता है। यहां 1 लीटर डीजल की कीमत महज 39 पैसे है। इसके बाद ईरान में 54 पैसे और लीबिया में 2.25 रुपये लीटर। अल्जीरिया में एक लीटर डीजल की कीमत 22.26 रुपये है।

तुर्कमेनिस्तान में डीजल 27.19 रुपये प्रति लीटर है तो कुवैत में 35.50 रुपये। इजिप्ट में डीजल का रेट 36.36 रुपये लीटर है तो अंगोला में 41.44 रुपये लीटर। सऊदी अरब में एक लीटर डीजल की कीमत 45.37 रुपये और कतर में 53.32 रुपये।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में स्मार्ट मीटर रोलबैक से किसे लगेगा झटका, किस पर होगा बड़ा असर?

हांगकांग में 446 रुपये लीटर है डीजल

दुनिया में सबसे महंगा डीजल हांगकांग में 446 रुपये लीटर है। एक लीटर डीजल की कीमत मलावी में 365, सिंगापुर में 310.49, डेनमार्क में 273.16, स्विट्जरलैंड में 262.09, नीदरलैंड में 257 रुपये लीटर है। इजरायल में जहां एक लीटर डीजल 255.60 रुपये है तो फिनलैंड में 255.59 रुपये।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,