BSE Limited Share falls 3 percent after q3 result announced experts bullish 797 करोड़ रुपये का प्रॉफिट, 10 रुपये के डिविडेंड का भी ऐलान फिर भी 3.3% गिरा शेयर; एक्सपर्ट्स बुलिश, Business Hindi News - Hindustan
More

797 करोड़ रुपये का प्रॉफिट, 10 रुपये के डिविडेंड का भी ऐलान फिर भी 3.3% गिरा शेयर; एक्सपर्ट्स बुलिश

BSE Limited: शेयर बाजार में आज बीएसई लिमिटेड केशेयरों में 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में तिमाही नतीजों के सामने आने के बाद यह गिरावट दर्ज की गई थी। 

Fri, 8 May 2026 11:51 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
797 करोड़ रुपये का प्रॉफिट, 10 रुपये के डिविडेंड का भी ऐलान फिर भी 3.3% गिरा शेयर; एक्सपर्ट्स बुलिश

Stock Market News: बीएसई लिमिटेड (BSE Limited) के शेयरों की कीमतों में तिमाही नतीजों के सामने आने के बाद गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी के शेयरों का भाव 3 प्रतिशत से अधिक टूट गया है। हालांकि, एक्सपर्ट्स अब भी बीएसई के शेयरों के परफॉर्मेंस को लेकर बुलिश हैं। आइए डीटेल्स में जानते हैं इस कंपनी के विषय में…

बीएसई लिमिटेड के शेयर आज शुक्रवार को एनएसई में 3963 रुपये के स्तर पर ओपन हुए। दिन में यह स्टॉक 3.3 प्रतिशत की गिरावट के बाद 3832 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर पहुंच गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:234 गुना सब्सक्रिप्शन, IPO दिखा रहा है हर 42 रुपये का फायदा, आपका है दांव?

कितना हुआ नेट प्रॉफिट (BSE limited q4 results 2026)

कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि मार्च तिमाही के दौरान कुल नेट प्रॉफिट 797 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 61 प्रतिशत अधिक है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 494 करोड़ रुपये रहा था।

बीएसई लिमिटेड के अनुसार कंपनी का रेवन्यू जनवरी से मार्च के दौरान 1564 करोड़ रुपये रहा है। यह सालाना आधार पर 85 प्रतिशत अधिक है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 847 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, तिमाही दर तिमाही के आधार पर कंपनी का नेट प्रॉफिट 32 प्रतिशत और रेवन्यू 26 प्रतिशत बढ़ा है। यह तीसरी तिमाही में क्रमशः 602 करोड़ रुपये और 1244 करोड़ रुपये रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 पर 6 शेयर बोनस शेयर दे रही है कंपनी, आज निवेशकों के लिए बड़ा दिन

वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी का रेवन्यू 5148 करोड़ रुपये रहा है। जबकि पूरे वित्त वर्ष के दौरान कंपनी का EBITDA 3393 करोड़ रुपये रहा था।

एक्सपर्ट्स बुलिश (BSE limited target price)

इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज हाउस नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटी ने बीएसई लिमिटेड को BUY रेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस की तरफ से 4570 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया गया है।

डिविडेंड का भी ऐलान (bse limited dividend)

कंपनी ने तिमाही नतीजों के साथ-साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है। बीएसई लिमिटेड की तरफ से एक शेयर पर 10 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 शेयर का 2 हिस्सों में बंटवारा, मिलेंगे 1 पर 1 शेयर फ्री, रिकॉर्ड डेट इसी महीने

इससे पहले कंपनी पिछले साल मई में एक्स-बोनस ट्रेड की थी। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 2 शेयर बोनस के तौर पर दिया गया था। बता दें, 2025 में कंपनी ने एक शेयर पर 23 रुपये का डिविडेंड दिया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,