Dev Labtech Venture anounced bonus share and stock split check record date here 1 शेयर का 2 हिस्सों में बंटवारा, मिलेंगे 1 पर 1 शेयर फ्री, रिकॉर्ड डेट इसी महीने, Business Hindi News - Hindustan
More

1 शेयर का 2 हिस्सों में बंटवारा, मिलेंगे 1 पर 1 शेयर फ्री, रिकॉर्ड डेट इसी महीने

Bonus share: Dev Labtech Venture के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है। कंपनी ने बोनस शेयर का भी ऐलान किया है। इस स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर के लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट भी तय कर दिया है। 

Tue, 5 May 2026 06:37 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
1 शेयर का 2 हिस्सों में बंटवारा, मिलेंगे 1 पर 1 शेयर फ्री, रिकॉर्ड डेट इसी महीने

Bonus share: देव लैबटेक वेंचर्स लिमिटेड ने अपने शेयरों को बांटने और बोनस शेयर देने का फैसला किया है। कंपनी ने इसके लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। आज कंपनी के शेयरों की कीमतों में 3.89 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। जिसकी वजह से यह 114.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है।

2 टुकड़ों में बंट रहा है कंपनी का शेयर (Dev Labtech Venture Stock Split)

10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को कंपनी दो हिस्सों में बांटने जा रही है। इसके बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 5 रुपये प्रति शेयर हो जाएगा। बता दें, शेयरों के बंटवारे के लिए 15 मई की तारीख रिकॉर्ड डेट तय की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बंगाल में BJP की जीत के बाद इन 5 कंपनियों के शेयरों में तेजी, 27% तक चढ़ा शेयर

मिलेंगे 1 पर 1 शेयर फ्री (Dev Labtech Venture bonus share record date)

कंपनी ने बोनस शेयर का भी ऐलान किया है। Dev Labtech Venture Ltd ने कहा है कि 1 शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 15 मई की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित कर दिया है। यह कंपनी पहली बार निवेशकों को बोनस शेयर दे रही है। इससे पहले कंपनी के शेयरों का ना तो बंटवारा हुआ है। और ना ही डिविडेंड दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ड्रोन बनाने वाली कंपनी का शेयर 8% चढ़ा, क्यों मची है खरीदने की होड़

शेयरों का प्रदर्शन 1 साल में कैसा रहा है? (Dev Labtech Venture share performance)

बीते एक महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 27 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 2026 में कंपनी के शेयरों का भाव 45 प्रतिशत तक बढ़ा है। 1 साल से Dev Labtech Venture Ltd के शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 76.82 प्रतिशत का फायदा हुआ है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 4.68 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी का 52 वीक हाई 114.95 रुपये और 52 वीक लो लेवल 51.99 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 136 करोड़ रुपये का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:20% लुढ़का यह स्टॉक, प्रॉफिट घटा; कंपनी के तिमाही नतीजे से निवेशक नाखुश

दो साल में कंपनी के शेयरों का भाव 9.24 प्रतिशत गिरा है। बता दें, तीन साल में कंपनी के शेयरों का भाव 116 प्रतिशत बढ़ा है।

कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी कितनी? (Dev Labtech Venture shareholdings)

Dev Labtech Venture Ltd में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 56.69 प्रतिशत है। मार्च तिमाही की शेयरहोल्डिंग के अनुसार कंपनी में पब्लिक की हिस्सेदारी 43.31 प्रतिशत है। पिछली तीन तिमाही से कंपनी के शेयर होल्डिंग्स में कोई बदलाव नहीं दिखा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,