1 पर 6 शेयर बोनस शेयर दे रही है कंपनी, आज निवेशकों के लिए बड़ा दिन, कीमत भी 50 रुपये से कम
Alka India Ltd ने अपने निवेशकों को एक शेयर पर 6 शेयर बोनस के तौर पर देने का फैसला किया है। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने आज यानी 8 मई की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है।

Bonus share: Alka India Ltd के शेयर आज शुक्रवार को स्टॉक मार्केट में एक्स-बोनस ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी की तरफ से योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 6 बोनस शेयर दिया जाएगा। निवेशकों के नजरिए से अच्छी बात यह है कि स्टॉक का दाम 50 रुपये कम है। साथ ही इसने कभी बोनस शेयर भी नहीं दिया है। बता दें, पिछले एक साल में Alka India Ltd ने पोजीशनल निवेशकों को मोटा रिटर्न दिया है।
मिलेंगे 1 पर 6 शेयर बोनस (Alka India Ltd Bonus share record date)
स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि 1 शेयर पर 6 शेयर बोनस दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने आज यानी 8 मई 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित किया हुआ है। यानी जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में आज रहेगा उन्हें बोनस शेयर का लाभ होगा।
क्या आज शेयर खरीदने पर होगा लाभ
नहीं, अगर कोई आज शेयर खरीदता है तो उसे बोनस शेयर का कोई लाभ नहीं होगा। निवेशकों को रिकॉर्ड डेट से एक कारोबारी दिन पहले ही शेयर को खरीदना होता है।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा? (Alka India Ltd share performance)
गुरुवार को Alka India Ltd के शेयरों में 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली थी। जिसके बाद बीएसई में यह स्टॉक 23 रुपये के स्तर पर पहुंच गया था। Trendlyne के डाटा के अनुसार बीते एक महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 27 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, तीन महीने में यह स्टॉक 128 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। वहीं, 6 महीने में स्टॉक का भाव 751 प्रतिशत बढ़ा है।
कंपनी का 52 वीक हाई 123 रुपये है। और 52 वीक लो लेवल 7.20 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 11.50 करोड़ रुपये का है। बता दें, कंपनी ने एक बार निवेशकों को डिविडेंड भी दिया है। आखिरी बार शेयर बाार में 27 अप्रैल 2026 को एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब कंपनी ने एक शेयर पर 0.04 रुपये का डिविडेंड दिया था।
Alka India Ltd में किसकी कितनी हिस्सेदारी?
कंपनी की शेयरहोल्डिंग के अनुसार बीएसई में प्रमोटर की हिस्सेदारी मार्च तिमाही तक 95 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। वहीं, पब्लिक के पास 5 प्रतिशत हिस्सा था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें। लाइव हिन्दुस्तान यहां प्रस्तुत जानकारी के आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)




साइन इन