Recode Studios IPO subscribed 234 times ipo gmp at 42 rupee check details here 234 गुना सब्सक्रिप्शन, IPO दिखा रहा है हर 42 रुपये का फायदा, आपका है दांव?, Business Hindi News - Hindustan
More

234 गुना सब्सक्रिप्शन, IPO दिखा रहा है हर 42 रुपये का फायदा, आपका है दांव?

Recode Studios IPO को तीन दिन में 234 गुना तक सब्सक्राइब किया गया है। ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 42 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। 

Fri, 8 May 2026 09:42 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
234 गुना सब्सक्रिप्शन, IPO दिखा रहा है हर 42 रुपये का फायदा, आपका है दांव?

IPO News: आईपीओ मार्केट में इस सीमित संख्या में नई कंपनियों का आईपीओ आ रहा है। इसमें से कुछ ही पर निवेशक जमकर दांव लगा रहे हैं। हाल ही में आए एसएमई सेगमेंट में रिकोड स्टूडियोज आईपीओ (Recode Studios IPO) पर निवेशकों ने जमकर दांव लगाया है। इस आईपीओ को तीन दिन में 200 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया गया है।

किस कैटगरी में कितना सब्सक्रिप्शन

रिटेल सेक्शन में Recode Studios IPO का 216.65 गुना सब्सक्राइब किया गया है। क्यूआईबी सेक्शन में 137.99 गुना और एनआईआई कैटगरी में 404.76 गुना सब्सक्राइब किया गया है। ओवरआल यह एसएमई सेगमेंट का आईपीओ 234.64 गुना सब्सक्राइब किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 पर 6 शेयर बोनस शेयर दे रही है कंपनी, आज निवेशकों के लिए बड़ा दिन

5 को खुला था आईपीओ (Recode Studios IPO details)

Recode Studios IPO रिटेल निवेशकों के लिए 5 मई को ओपन हुआ था। आईपीओ का साइज 44.59 करोड़ रुपये का था। कंपनी के आईपीओ पर दांव लगाने के लिए निवेशकों के पास 7 मई तक का मौका था। बता दें, इस इश्यू में फ्रेश शेयर और ऑफर फार सेल दोनों शामिल है।

कंपनी ने आईपीओ के जरिए 25 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफ फार सेल के जरिए 0.03 लाख करोड़ शेयर जारी करेगी। बता दें, कंपनी की लिस्टिंग बीएसई एसएमई में होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 शेयर का 2 हिस्सों में बंटवारा, मिलेंगे 1 पर 1 शेयर फ्री, रिकॉर्ड डेट इसी महीने

क्या था प्राइस बैंड (Recode Studios IPO price band)

Recode Studios IPO का प्राइस बैंड 150 रुपये से 158 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 800 शेयरों का एक लॉट बनाया है। रिटेल निवेशकों को कम से कम दो लॉट पर एक साथ इनवेस्टमेंट करना होगा। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 252800 रुपये का इनवेस्टमेंट करना होगा।

इस आईपीओ के लिए Seren Capital Pvt को लीड मैनेजर नियुक्त किया है। वहीं, मुद्रा आरटीए वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड को रजिस्ट्रार बनाया गया है। बता दें, आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 4 मई को खुला था। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 12.67 करोड़ रुपये जुटाए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:20% लुढ़का यह स्टॉक, प्रॉफिट घटा; कंपनी के तिमाही नतीजे से निवेशक नाखुश

ग्रे मार्केट में दबदबा कायम (Recode Studios IPO GMP)

इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 42 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी के आईपीओ का सबसे अधिक जीएमपी 48 रुपये प्रति शेयर रहा है। वहीं, सबसे कम जीएमपी 11 रुपये प्रति शेयर रहा है।

कंपनी आईपीओ से जुटाए 5.74 करोड़ रुपये से लुधियाना पंजाब में नया वेयरहाउस बनाएगी। वहीं, 5.41 करोड़ रुपये कंपनी मार्केटिंग और प्रचार के लिए खर्च करेगी।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,