Big Update on LPG government says LPG cylinder supplies have exceeded bookings over past few days बुकिंग को पार कर गई LPG सिलेंडर की सप्लाई, डिलीवरी टाइम भी पहले से सुधरा, सरकार ने दिया बड़ा अपडेट, Business Hindi News - Hindustan
More

बुकिंग को पार कर गई LPG सिलेंडर की सप्लाई, डिलीवरी टाइम भी पहले से सुधरा, सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

LPG सिलेंडर की सप्लाई पर बड़ा अपडेट आया है। सरकार ने कहा है कि अब वह ज्यादा घरेलू LPG सिलेंडर्स की डिलीवरी कर रही है। सरकार ने कहा है कि वह मौजूदा डिमांड पूरी करने के साथ बैकलॉग भी क्लीयर कर रही है।

Tue, 26 May 2026 02:48 PMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
बुकिंग को पार कर गई LPG सिलेंडर की सप्लाई, डिलीवरी टाइम भी पहले से सुधरा, सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) की सप्लाई को लेकर सरकार की तरफ से बड़ा अपडेट आया है। केंद्र सरकार ने बताया है कि अब वह ज्यादा घरेलू एलपीजी सिलेंडर्स की डिलीवरी कर रही है। सरकार ने कहा है कि वह मौजूदा डिमांड पूरी करने के साथ ही बैकलॉग को भी क्लीयर कर रही है, इससे संकेत मिलता है कि घबराहट में की जाने वाली खरीदारी (पैनिक बाइंग) कम हुई है और मार्च से कुकिंग गैस की उपलब्धता भी सुधरी है। यह बात टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में कही गई है।

LPG सिलेंडर्स का डिलीवरी टाइम भी सुधरा
पेट्रोलियम मिनिस्ट्री की ज्वाइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने बताया है कि एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग की तारीख से इसके डिलीवरी टाइम में भी सुधार आया है। शर्मा ने बताया, 'पिछले कुछ दिनों में हमारी एलपीजी सिलेंडर सप्लाई, बुकिंग से ज्यादा रही है। बुकिंग और डिलीवरी को वापस सामान्य स्थिति में लाने की कोशिश की जा रही है।' उन्होंने कहा कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां बैकलॉग को क्लीयर कर रही हैं। उन्होंने बताया कि घरेलू उपलब्धता को सपोर्ट करने के लिए रिफाइनरीज में एलपीजी प्रॉडक्शन को बढ़ाकर करीब 50,000 टन प्रतिदिन किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG से PNG पर हुए हैं शिफ्ट? सरकार दे रही खास सहूलियत, सेफ रहेगा LPG कनेक्शन

4 दिन में करीब 1.7 करोड़ रीफिलिंग
पिछले 4 दिन में 1.7 करोड़ से कुछ कम रीफिलिंग की बुकिंग हुई है। शर्मा ने बताया कि गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स 6 लाख ज्यादा सिलेंडरों की सप्लाई करने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि मिडिल ईस्ट में संघर्ष शुरू होने से पहले एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग की तारीख से इसकी डिलीवरी का समय दो दिन का था। लेकिन, अमेरिका-ईरान के बीच लड़ाई चरम पर पहुंचने के समय यह बढ़कर 5 दिन से ज्यादा हो गया। उन्होंने बताया, 'बैकलॉग सधी रफ्तार के साथ घट रहा है और अब डिलीवरी टाइम घटकर 4.5 दिन पर आ गया है।' उन्होंने बताया कि बुकिंग से ज्यादा रीफिलिंग डिलीवर करने की कोशिश की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आशीष कचोलिया के इस शेयर ने मचाया धमाल! एयरोस्पेस ऑर्डर मिलते ही 8% उछला ये स्टॉक
ये भी पढ़ें:सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा फायदा या झटका? 8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट

ट्रांसफर वाउचर हासिल कर सकते हैं उपभोक्ता
केंद्र सरकार ने सोमवार को एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें एलपीजी कस्टमर्स को पीएनजी कनेक्शन हासिल करने के 30 दिनों के भीतर अपना गैस सिलेंडर कनेक्शन या तो सरेंडर करने या फिर ट्रांसफर वाउचर हासिल करने की अनुमति दी गई है। इस ट्रांसफर वाउचर की मदद से उपभोक्ता नॉन-पीएनजी एरिया में शिफ्ट होने पर अपना एलपीजी कनेक्शन दोबारा पा सकते हैं। ज्वाइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने कहा कि फ्यूल की कोई किल्लत नहीं है। सरकार और ऑयल रिटेल कंपनियां मौजूदा स्थिति पर बारीक नजर बनाए हुए हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,