LPG से PNG पर हुए हैं शिफ्ट? सरकार दे रही खास सहूलियत, सेफ रहेगा आपका LPG कनेक्शन
यह ट्रांसफर वाउचर तब काम आएगा अगर उपभोक्ता ऐसे इलाके में जाकर रहने लगता है, जहां पाइप्ड गैस का इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है। इस ट्रांसफर वाउचर की मदद से उपभोक्ता अपने LPG कनेक्शन को फिर से पा सकता है।

एलपीजी (LPG) छोड़कर पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) अपनाने वाले उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। सरकार ने ऐसे उपभोक्ताओं को एक खास विकल्प दिया है, जिससे उनका पुराना LPG कनेक्शन सुरक्षित रहेगा। पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस मिनिस्ट्री ने निर्देश दिया है कि जो उपभोक्ता एलपीजी से पीएनजी में शिफ्ट हुए हैं, वे एक ट्रांसफर वाउचर हासिल कर सकते हैं। यह ट्रांसफर वाउचर तब काम आएगा अगर उपभोक्ता ऐसे इलाके में जाकर रहने लगता है, जहां पाइप्ड गैस का इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है। इस ट्रांसफर वाउचर की मदद से उपभोक्ता अपने LPG कनेक्शन को फिर से पा सकता है। सरकार की इस कवायद का मकसद पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के इस्तेमाल को बढ़ावा देना और कुछ खास परिस्थितियों में LPG का रुख करने की प्रक्रिया का आसान बनाना है।
ट्रांसफर वाउचर से क्या होगा फायदा
केंद्र सरकार ने 25 मई 2026 को लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (रेगुलेशन ऑफ सप्लाई एंड डिस्ट्रीब्यूशन) अमेंडमेंट ऑर्डर 2026 को नोटिफाइड किया है। इस संशोधन का मकसद पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शंस लेने वाले घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को अतिरिक्त छूट और सुविधा प्रदान करना है। संशोधित प्रावधानों के तहत जिन उपभोक्ताओं के पास LPG के साथ-साथ पीएनजी कनेक्शन भी है, उनके पास निम्न विकल्प होंगे...
- उपभोक्ता PNG कनेक्शन प्राप्त करने के 30 दिनों के भीतर LPG कनेक्शन हटाने के लिए आवेदन कर सकते हैं, या।
2. जिन इलाकों में PNG की आपूर्ति नहीं है, वहां शिफ्ट होने की स्थिति में LPG कनेक्शन की भविष्य में बहाली के लिए ट्रांसफर वाउचर प्राप्त कर सकते हैं।
यह संशोधन उन उपभोक्ताओं को बड़ी राहत और लचीलापन प्रदान करता है जो भविष्य में ऐसे क्षेत्रों में स्थानांतरित हो सकते हैं जहां पीएनजी का बुनियादी ढांचा उपलब्ध न हो। यह प्रावधान ट्रांसफर होने वाले कर्मचारियों, प्रवासी परिवारों, किराएदारों, छात्रों और नॉन-पीएनजी एरिया में शिफ्ट होने वाले परिवारों के लिए विशेष रूप से लाभदायक है।
59800 से ज्यादा PNG उपभोक्ताओं ने सरेंडर किए LPG कनेक्शन
सरकारी डेटा के मुताबिक 59,800 से ज्यादा पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) उपभोक्ताओं ने अपने एलपीजी कनेक्शंस सरेंडर किए हैं। इसके अलावा, इस साल मार्च से लेकर अब तक करीब 7.99 पीएनजी कनेक्शंस को गैसीफाइड किया गया है और 2.87 लाख अतिरिक्त कनेक्शंस के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है, जिससे टोटल कनेक्शंस की संख्या 10.86 लाख पहुंच गई है। केंद्र सरकार ने सोमवार को बताया है कि अब वह ज्यादा घरेलू LPG सिलेंडर्स की डिलीवरी कर रही है। मौजूदा डिमांड पूरी करने के साथ ही बैकलॉग को भी क्लीयर कर रही है, जिससे संकेत मिलता है कि पैनिक बाइंग अब खत्म हो गई है और कुकिंग गैस की उपलब्धता बेहतर हुई है।
(PIB के इनपुट के साथ)




साइन इन