Beer maker Carlsberg may file DRHP for IPO report says they select bankers बीयर बनाने वाली चर्चित कंपनी IPO लाने की तैयारी में, हुंडई, LG की कतार में होगी शामिल, Business Hindi News - Hindustan
More

बीयर बनाने वाली चर्चित कंपनी IPO लाने की तैयारी में, हुंडई, LG की कतार में होगी शामिल

IPO News: बीयर बनाने वाली दिग्गज कंपनी Carlsberg A/S आईपीओ लाने की तैयारी में है। इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने अपने इंडियन यूनिट का आईपीओ जल्द ला सकती है। प्राइमरी मार्केट से Carlsberg A/S की तैयारी 700 मिलियन डॉलर जुटाने की है।

Mon, 23 Feb 2026 05:51 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
बीयर बनाने वाली चर्चित कंपनी IPO लाने की तैयारी में, हुंडई, LG की कतार में होगी शामिल

IPO News: बीयर बनाने वाली दिग्गज कंपनी Carlsberg A/S आईपीओ लाने की तैयारी में है। इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने अपने इंडियन यूनिट का आईपीओ जल्द ला सकती है। प्राइमरी मार्केट से Carlsberg A/S की तैयारी 700 मिलियन डॉलर जुटाने की है। कंपनी ने आईपीओ की प्रक्रिया के लिए तीन बैंकों का चुनाव किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टाटा ग्रुप के इस स्टॉक के फरवरी में छूटे पसीने, 14% गिरा भाव

किन तीन बैंकर्स का हुआ चुनाव

कंपनी ने कोटक महिंद्रा कैपिटल कारपोरेशन, जेपी मॉर्गन चेज की लोकल यूनिट और सिटी ग्रुप का चयन सलाहकर्ता के लिए किया है। मामले की जानकारी रखने वाले व्यक्ति के अनुसार कंपनी मई में सेबी के पास DRHP फाइल कर सकती है। बता दें, पैरेंट कंपनी की तरफ से शेयरों की बिक्री आईपीओ में की जा सकती है। आने वाले समय में जब सबकुछ एक बार फाइनल हो जाएगा तब ही साइज, समय और स्ट्रक्चर का साफ-साफ पता चल पाएगा। फिलहाल कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खुल गए हैं 5 कंपनियों के IPO, ₹3325 करोड़ जुटाने की तैयारी

Carlsberg ने क्या कुछ कहा है?

समूह ने बताया, “शेयरहोल्डर्स की वैल्यू बढ़ाने के लिए सभी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। इसमें इंडिया बिजनेस का आईपीओ लाना भी शामिल हैं। हालांकि, अभी तक इस मसले पर कोई भी अंतिम फैसला नहीं किया गया है।”

Carlsberg इंडिया का देश के बीयर मार्केट में 22 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वह दूसरी सबसे बड़ी बीयर कंपनी है। कंपनी ने मार्च 2025 में समाप्त हुए वित्त वर्ष के दौरार 90 अरब रुपये का रेवन्यू जनरेट किया था।

हुंडई और एलजी की कतार में शामिल हो जाएगी कंपनी

भारतीय शेयर बाजार में कई विदेशी कंपनियां धीरे-धीरे दस्तक दे रही हैं। हुंडई, एलजी और Carraro India ltd ने शेयर बाजार में पहले ही दस्तक दे दिया है। इन सभी विदेशी कंपनियों की भारतीय यूनिट की लिस्टिंग पिछले दो साल में हुई है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार हुंडई मोटर्स अपने इस साल के अनुमानित बिजनेस का 11 गुना और भारतीय यूनिट के 32 गुना पर ट्रेडस कर रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेलवे स्टॉक को मिला ₹1136 करोड़ का वर्क ऑर्डर, शेयरों को खरीदने की होड़

वोडका बनाने वाली कंपनी कंपनी Pernod Ricard SA और Chivas Regal Scotch Whisky भी भारतीय शेयर बाजार में लिस्टिंग की ओर कदम बढ़ा रही है। इसके अलावा Bonfiglioli transmission pvt, Hindustan coca cola beverages और fossil group inc भी आईपीओ लाने की तैयारी में जुटी हैं।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,