today open 3325 crore rupee ipo check price band and other details here खुल गए हैं 5 कंपनियों के IPO, ₹3325 करोड़ जुटाने की तैयारी, यहां चेक करें प्राइस बैंड, Business Hindi News - Hindustan
More

खुल गए हैं 5 कंपनियों के IPO, ₹3325 करोड़ जुटाने की तैयारी, यहां चेक करें प्राइस बैंड

IPO News: आज 23 फरवरी को 5 कंपनियों के आईपीओ ओपन हो गए हैं। इन 5 कंपनियों में दो कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं। तो वहीं तीन कंपनियां एसएमई सेगमेंट की हैं। यह सभी आईपीओ 25 फरवरी तक खुला रहेगा। आइए डीटेल्स में जानते हैं इस कंपनी के आईपीओ के विषय में ...

Mon, 23 Feb 2026 09:12 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
खुल गए हैं 5 कंपनियों के IPO, ₹3325 करोड़ जुटाने की तैयारी, यहां चेक करें प्राइस बैंड

IPO News: आज 23 फरवरी को 5 कंपनियों के आईपीओ ओपन हो गए हैं। इन 5 कंपनियों में दो कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं। तो वहीं तीन कंपनियां एसएमई सेगमेंट की हैं। यह सभी आईपीओ 25 फरवरी तक खुला रहेगा। आइए डीटेल्स में जानते हैं इस कंपनी के आईपीओ के विषय में ...

1-Shree Ram Twistex IPO

इस मेनबोर्ड सेगमेंट के आईपीओ का साइज 110.24 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 1.06 करोड़ शेयर जारी करेगी। यह इश्यू पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। यानी मौजूदा निवेशक शेयरों को नहीं बेचेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस हफ्ते 4 कंपनियां ट्रेड करेंगी एक्स-डिविडेंड, चेक करें रिकॉर्ड डेट

कंपनी ने 95 रुपये से 104 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। इस इश्यू का लॉट साइज 144 शेयरों का है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14976 रुपये का दांव लगाना होगा।

2- Clean Max Enviro Energy Solutions IPO

यह भी मेनबोर्ड सेगमेंट का आईपीओ है। कंपनी के आईपीओ का साइज 3100 करोड़ रुपये का है। फ्रेश इश्यू के जरिए कंपनी 1.14 करोड़ शेयर और ऑफर फार सेल के जरिए कंपनी 1.80 करोड़ शेयर जारी करेगी।

आईपीओ के लिए कंपनी ने 1000 रुपये से 1053 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है। इस आईपीओ का लॉट साइज 14 शेयरों का है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14742 रुपये का दांव लगाना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10 टुकड़ों में बंटने जा रहा है ब्रोकरेज स्टॉक, रिकॉर्ड डेट नजदीक

3- Kiaasa Retail IPO

इस कंपनी के आईपीओ का साइज 69.72 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 55 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। कंपनी ने आईपीओ के लिए 121 रुपये से 127 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है। निवेशकों को 2000 शेयरों पर एक साथ दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से कम से कम 254000 रुपये का इन्वेस्टमेंट करना होगा।

4- Mobilise App Lab IPO

इस कंपनी के आईपीओ का साइज 20.10 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए कंपनी 0.25 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। यह इश्यू भी पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 75 रुपये से 80 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इस आईपीओ का लॉट साइज 1600 शेयरों का बनाया गया है। निवेशकों को कम से कम 3200 शेयरों पर दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से कम से कम 256000 रुपये का इन्वेस्टमेंट करना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:9 कंपनियों के IPO इस हफ्ते हो रहे हैं ओपन, दांव लगाने के लिए रहिए तैयार

5- Accord Transformer & Switchgear IPO

इस आईपीओ का साइज 25.59 करोड़ रुपये का है। यह इश्यू भी पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। आईपीओ 23 फरवरी को खुल जाएगा। निवेशकों के पास 25 फरवरी तक दांव लगाने का मौका रहेगा। आईपीओ का प्राइस बैंड 43 रुपये से 46 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,