RailTel Corporation of India share jumps 4 percent after company gets 1136 crore rupee work order रेलवे स्टॉक को मिला ₹1136 करोड़ का वर्क ऑर्डर, शेयरों को खरीदने की होड़, 4% उछला स्टॉक, Business Hindi News - Hindustan
More

रेलवे स्टॉक को मिला ₹1136 करोड़ का वर्क ऑर्डर, शेयरों को खरीदने की होड़, 4% उछला स्टॉक

रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (RailTel Corporation of India) के शेयरों की कीमतों में 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का भाव 1136.18 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर मिलने के बाद दर्ज किया गया है।

Mon, 23 Feb 2026 10:21 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
रेलवे स्टॉक को मिला ₹1136 करोड़ का वर्क ऑर्डर, शेयरों को खरीदने की होड़, 4% उछला स्टॉक

रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (RailTel Corporation of India) के शेयरों की कीमतों में 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का भाव 1136.18 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर मिलने के बाद दर्ज किया गया है।

बीएसई में RailTel Corporation of India के शेयर 335 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 337.80 रुपये के लेवल पर पहुंचने में सफल रहा था। बता दें, कुछ देर के बाद इसमें थोड़ी नरमी देखने को मिली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹590 करोड़ की धोखाधड़ी के बाद इस बैंक का बुरा हाल, 15% गिरा भाव

कंसोर्टियम में मिला है काम

कंपनी को महाराष्ट्र सरकार की तरफ से 1136.18 करोड़ रुपये का काम मिला है। यह काम कंपनी को 5 साल के लिए मिला है। कंपनी को यह काम अशोका बिल्डकॉम के कंसोर्टियम में मिला है।

शेयर बाजार में संघर्ष कर रहा है स्टॉक

RailTel Corporation of India का शेयर इस साल अबतक 11.38 प्रतिशत गिरा है। वहीं, 6 महीने में कंपनी के शेयरों का भाव 7.33 प्रतिशत टूट चुका है। एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 7.60 प्रतिशत ही बढ़ा है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 10.65 प्रतिशत के रिटर्न की तुलना में कम है। RailTel Corporation of India का 52 वीक हाई 478.80 रुपये और 52 वीक लो लेवल 265.30 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 10547 करोड़ रुपये का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खुल गए हैं 5 कंपनियों के IPO, ₹3325 करोड़ जुटाने की तैयारी

दो साल में RailTel Corporation of India के शेयरों की कीमतों में 19.59 प्रतिशत गिरा है। वहीं, तीन साल में कंपनी के शेयरों का भाव 199 प्रतिशत बढ़ चुका है।

लगातार डिविडेंड देती रहती है कंपनी

RailTel Corporation of India ने निवेशकों को लगातार डिविडेंड दिया है। 2025 में कंपनी ने तीन बार डिविडेंड दिया था। आखिरी बार कंपनी शेयर बाजारों में 4 नवंबर 2025 को एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 1 रुपये का फायदा हुआ था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10 टुकड़ों में बंटने जा रहा है ब्रोकरेज स्टॉक, रिकॉर्ड डेट नजदीक

कंपनी के तिमाही नतीजे?

RailTel Corporation of India का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर दिंसबर तिमाही में 4.1 प्रतिशत गिरा है। अक्टूबर से दिसंबर 2025 के दौरान इस रेलवे स्टॉक का नेट प्रॉफिट गिरकर 62.40 करोड़ रुपये हो गया था। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 65.10 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 913 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का रेवन्यू सालाना आधार पर 19 प्रतिशत बढ़ा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,