टाटा ग्रुप के इस स्टॉक के फरवरी में छूटे पसीने, 14% गिरा भाव, अब आगे क्या करें निवेशक?
TCS Share Price: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयरों की कीमतों में इस महीने अधिक बिकवाली देखने को मिली है। जिसकी वजह से टीसीएस का शेयर 14 प्रतिशत फरवरी के महीने में टूट चुका है।

TCS Share Price: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयरों की कीमतों में इस महीने अधिक बिकवाली देखने को मिली है। जिसकी वजह से टीसीएस का शेयर 14 प्रतिशत फरवरी के महीने में टूट चुका है। इस गिरावट के पीछे की वजह एआई के कारण होने वाली समस्याओं और आईटी सर्विस कंपनी पर उसके प्रभाव को माना जा रहा है। सोमवार का दिन भी टीसीएस के शेयरों के लिए अच्छा नहीं रहा है। आज सोमवार को स्टॉक मार्केट में तेजी के विपरीत टीसीएस का शेयर 1 प्रतिशत टूट गया है। बीएसई में आईटी कंपनी का शेयर 2686.65 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में टीसीएस का शेयर 2660.45 रुपये के लेवल तक आ गया। शेयर बाजार के बंद होने के समय पर टीसीएस का शेयर बीएसई में 0.40 प्रतिशत की गिरावट के बाद 2675.85 रुपये के लेवल पर था।
AI की वजह से अनिश्चितता का माहौल
आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का क्या प्रभाव आईटी कंपनियों पर पड़ेगा इसको लेकर अलग-अलग बातें हो रही हैं। इसी अनिश्चितता ने टीसीएस जैसी कंपनियों के शेयरों पर बुरा असर डाला है। इसके अलावा अमेरिका में ब्याज दरों के बढ़ने की वजह से भी आईटी स्टॉक काफी दबाव में है।
दिसंबर तिमाही में TCS का प्रदर्शन कैसा रहा?
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट सालाना आधार पर 14 प्रतिशत गिर चुका है। इस गिरावट की वजह से दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी का प्रॉफिट 10657 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी के रेवन्यू में सालाना आधार पर 5 प्रतिशत की गिरावट आई है। अक्टूबर से दिसंबर के दौरान टीसीएस का रेवन्यू 67087 करोड़ रुपये रहा है।
TCS के शेयरों को लेकर एक्सपर्ट्स की क्या राय?
ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल से जुड़े एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह स्टॉक 4400 रुपये के स्तर तक जा सकता है। एक्सपर्ट ने टीसीएस के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। Ventura से जुड़े एक्सपर्ट ने 3250 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)




साइन इन