Axis bank q4 result profit flat at 7071 crore rs asset quality improves dividend announced एक्सिस बैंक ने डिविडेंड का किया ऐलान, रिटेल से कॉर्पोरेट लोन तक में आया उछाल, Business Hindi News - Hindustan
More

एक्सिस बैंक ने डिविडेंड का किया ऐलान, रिटेल से कॉर्पोरेट लोन तक में आया उछाल

तिमाही में बैंक को 7,071 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है जो सालाना आधार पर 0.6 प्रतिशत कम है। बैंक के निदेशक मंडल ने प्रति इक्विटी शेयर एक रुपये के डिविडेंड के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। मार्च तिमाही के दौरान बैंक के लोन मे भी उछाल आया है।

Sat, 25 April 2026 02:56 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
एक्सिस बैंक ने डिविडेंड का किया ऐलान, रिटेल से कॉर्पोरेट लोन तक में आया उछाल

Axis bank result: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही में बैंक को 7,071 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है जो सालाना आधार पर 0.6 प्रतिशत कम है। तिमाही के दौरान ब्याज से मिली बैंक की नेट इनकम पांच प्रतिशत बढ़कर 14,457 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। चार्जेज से हुई इनकम भी चार प्रतिशत बढ़कर 6,561 करोड़ रुपये रही। तिमाही में परिचालन से राजस्व 0.5 प्रतिशत घटकर 20,480 करोड़ रुपये और खर्च छह प्रतिशत बढ़कर 10,466 करोड़ रुपये हो गया।

डिविडेंड का ऐलान

बैंक के निदेशक मंडल ने प्रति इक्विटी शेयर एक रुपये के डिविडेंड के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। प्रति इक्विटी शेयर बैंक की आमदनी एक साल पहले के 16.98 प्रतिशत से घटकर 14.74 प्रतिशत रह गई। एक्सिस बैंक के शेयर की बात करें तो ₹1365 रुपये के स्तर पर है। तिमाही नतीजों के बाद अब सोमवार को निवशकों की नजर बैंक के शेयर पर होगी। बैंक के पास कुल जमा 31 मार्च 2026 को एक साल पहले के मुकाबले 13.89 फीसदी बढ़कर 13,35,834 करोड़ रुपये हो गई।

लोन में उछाल

बैंक द्वारा दिया गया लोन भी 18.52 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 12,33,570 करोड़ रुपये रहा। इसमें रिटेल लोन आठ प्रतिशत बढ़कर 6,73,468 करोड़ रुपये और छोटे, मझौले कारोबार को दिया गया लोन 24 फीसदी बढ़कर 1,47,159 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसके अलावा, बैंक के कॉर्पोरेट लोन में 38 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 4,12,943 करोड़ रुपये रहा। मार्च तिमाही के दौरान बचत खातों और चालू खातों में औसत जमा 11 प्रतिशत बढ़ा। कुल जमा के मुकाबले इसका अनुपात (कासा अनुपात) 40 प्रतिशत रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रिलायंस जियो IPO पर मुकेश अंबानी ने दिया बड़ा अपडेट, निवेशकों को जानना जरूरी
ये भी पढ़ें:Paytm के शेयर पर सोमवार को रहेगी नजर, एक साल से निवेशकों की है चांदी

एनपीए का हाल

बैंक के नेट एनपीए का रेश्यो एक साल पहले के 0.33 प्रतिशत से बढ़कर 0.37 प्रतिशत पर पहुंच गया। हालांकि, इसी दौरान ग्रॉस एनपीए 1.28 प्रतिशत से घटकर 1.23 प्रतिशत हो गया। एनपीए के लिए तिमाही में 13,027.99 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। पिछले साल 31 मार्च को समाप्त तिमाही में इस मद में 11,355.28 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था। मार्च तिमाही के दौरान एक्सिस बैंक के डिजिटल और पेमेंट्स बिजनेस में तेजी जारी रही। इस तिमाही के दौरान बैंक ने 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट कार्ड जारी किए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:13% गिर गया मुकेश अंबानी की रिलायंस का मुनाफा, निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा

क्या कहा बैंक के अधिकारी ने?

बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ चौधरी ने कहा- हम नए वित्त वर्ष में पूरे आत्मविश्वास और भरोसे के साथ प्रवेश कर रहे हैं। हम एक ज्यादा मजबूत फ्रैंचाइजी बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हम ग्लोबल मैक्रो और जियो-पॉलिटिक्स स्थिति को लेकर सचेत हैं और उस पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,