mukesh ambani led reliance profit falls 13 percent revenue rises dividend 6 rs share 13% गिर गया मुकेश अंबानी की रिलायंस का मुनाफा, निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा, Business Hindi News - Hindustan
More

13% गिर गया मुकेश अंबानी की रिलायंस का मुनाफा, निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट करीब 13 फीसदी घट गया। रिलायंस के बोर्ड ने मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए प्रति शेयर 6 रुपये के डिविडेंड की भी सिफारिश की है।

Fri, 24 April 2026 08:12 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
13% गिर गया मुकेश अंबानी की रिलायंस का मुनाफा, निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट करीब 13 फीसदी घट गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बताया कि जनवरी-मार्च तिमाही का मुनाफा 16,971 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 19,407 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि, इस अवधि में ऑपरेशन से राजस्व साल-दर-साल 13% बढ़कर 2.98 लाख करोड़ रुपये हो गया। समूचे वित्त वर्ष में कंपनी का नेट प्रॉफिट 80,775 करोड़ रुपये रहा जो 2024-25 के 69,648 करोड़ रुपये की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक है।

डिविडेंड का तोहफा

इसके अलावा, रिलायंस के बोर्ड ने मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए प्रति शेयर 6 रुपये के डिविडेंड की भी सिफारिश की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वें वेतन आयोग ने दिया बड़ा अपडेट, केंद्रीय कर्मचारियों को बताया पूरा प्लान

रिलायंस रिटेल का हाल

रिलायंस रिटेल ने मार्च तिमाही में मुनाफे में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी का मुनाफा साल-दर-साल (YoY) 0.5% बढ़कर 3,563 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, ऑपरेशन से होने वाली आय 11% बढ़कर 87,344 करोड़ रुपये हो गई। चौथी तिमाही के लिए कुल आय 98,232 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 11% अधिक है। ऑपरेशन से होने वाला एबिटा 3% बढ़कर 6,690 करोड़ रुपये हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Paytm के पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द, RBI का बड़ा एक्शन
ये भी पढ़ें:CEO को करीब ₹52 करोड़ के शेयर देगी दिग्गज कंपनी, कर्मचारियों को क्या मिला?

इसका मार्जिन 7.7% रहा। वहीं, कुल एबिटा की बात करें तो 6,921 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 3% अधिक है। कंपनी ने इस तिमाही के दौरान 333 नए स्टोर खोले, जिससे स्टोर की कुल संख्या बढ़कर 20,160 हो गई। वहीं, ऑपरेशन के लिए उपलब्ध जगह (एरिया) बढ़कर 78.3 मिलियन वर्ग फुट हो गई। इसके रजिस्टर्ड ग्राहकों की संख्या बढ़कर 387 मिलियन हो गई, जबकि कुल लेन-देन पिछले साल के मुकाबले 62% बढ़कर 585 मिलियन हो गया।

जियो प्लेटफॉर्म्स के तिमाही नतीजे

रिलायंस की टेलीकॉम कंपनी- जियो प्लेटफॉर्म्स का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में मुनाफा 13 प्रतिशत बढ़कर 7,935 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की समान (जनवरी-मार्च) तिमाही में 7,022 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 12.5 प्रतिशत बढ़कर 38,259 करोड़ रुपये हो गई जो वित्त वर्ष 2024-15 की समान तिमाही में 39,853 करोड़ रुपये थी। रिलायंस जियो को संचालित करने वाली इस कंपनी की प्रति उपयोगकर्ता औसत आय (एआरपीयू) भी बढ़ी है। बता दें कि 2025-26 की चौथी तिमाही में यह 3.8 प्रतिशत बढ़कर 214 रुपये हो गई जो 2024-25 की समान तिमाही में 206.2 रुपये थी।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,