युद्ध का इस कंपनी के शेयरों पर पड़ा है बुरा असर, 52 वीक लो लेवल पर भाव, दो दशक में यह सबसे खराब महीना
आज सोमवार को Petronet LNG Ltd के शेयर बीएसई में 248.70 रुपये के स्तर पर खुले थे। दिन में कंपनी के शेयर 235.50 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गए। यह कंपनी का 52 वीक लो लेवल है। बता दें, शुक्रवार को कंपनी के शेयरों की कीमतों में 5 प्रतिशत की गिरावट आई है।

Stock in Focus: सोमवार को दिन पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड के शेयरों के लिए अच्छा नहीं रहा है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में 8 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। इस कंपनी के लिए ईरान-अमेरिका युद्ध कहर बनकर उभरा है। युद्ध की वजह से लगातार तीसरे कारोबारी दिन को Petronet LNG Ltd के शेयरों की कीमतों में गिरावट आई है। बता दें, सीएनबीसी टीवी81 की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के शेयरों के लिए पिछले दो दशक में यह सबसे बुरा महीना साबित हुआ है।
52 वीक लो लेवल पर पहुंचा शेयर
आज सोमवार को Petronet LNG Ltd के शेयर बीएसई में 248.70 रुपये के स्तर पर खुले थे। दिन में कंपनी के शेयर 235.50 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गए। यह कंपनी का 52 वीक लो लेवल है। बता दें, शुक्रवार को कंपनी के शेयरों की कीमतों में 5 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, गुरुवार को कंपनी के शेयरों में 7 प्रतिशत लुढ़क चुका है।
कतर ने बढ़ाई टेंशन
पिछले दिनों कतर के Ras Laffan industrial complex पर ईरान ने हमाला कर दिया था। जिसके बाद ईरान ने इसे अप्रत्याशित घटना करार दिया था। इस अटैक की वजह से 17 प्रतिशत एक्सपोर्ट में गिरावट आई है। जिसका असर Petronet LNG Ltd पर भी पड़ा है। बता दें, कतर ने दी जानकारी में बताया है कि डैमेज हुए इंफ्रास्ट्रक्चर के रिपेयर होने में 3 से 5 साल लगेगा। जिससे लॉन्ग टर्म के कॉन्ट्रैक्ट्स को धक्का लगा है। हालांकि, कतर ने जिन प्रभावित होने वाले देशों का नाम लिया है उसमें भारत शामिल नहीं है।
नोमुरा ने घटाया टारगेट प्राइस
ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने पेट्रोनेट एलएनजी के टारगेट प्राइस को 379 रुपये से घटाकर 340 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। हालांकि, ब्रोकरेज हाउस की तरफ BUY रेटिंग को बरकरार रखा गया है। नोमुरा ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि वेस्ट एशिया में मौजूदा क्राइसिस का असर पड़ेगा।
Petronet LNG Ltd के शेयरों की कीमतों में पिछले एक साल में 21 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, दो साल में कंपनी के शेयरों का भाव 8.89 प्रतिशत गिरा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)




साइन इन