anil agarwal led vedanta moves supreme court seeking stay on gautam adani takeover of jaiprakash associates दिवालिया कंपनी के अधिग्रहण की जंग SC तक, वेदांता ने अडानी के डील को दी चुनौती, Business Hindi News - Hindustan
More

दिवालिया कंपनी के अधिग्रहण की जंग SC तक, वेदांता ने अडानी के डील को दी चुनौती

दिवालिया कंपनी जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की कानूनी जंग सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गई है। दरअसल, अनिल अग्रवाल के वेदांता ग्रुप ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और गौतम अडानी समूह द्वारा JAL के प्रस्तावित अधिग्रहण पर रोक लगाने की मांग की है।

Mon, 30 March 2026 01:49 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
दिवालिया कंपनी के अधिग्रहण की जंग SC तक, वेदांता ने अडानी के डील को दी चुनौती

खनन उद्योग के दिग्गज कारोबारी अनिल अग्रवाल के वेदांता ग्रुप ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और गौतम अडानी समूह द्वारा जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के प्रस्तावित अधिग्रहण पर रोक लगाने की मांग की है। इसी के साथ अब कर्ज में डूबे जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड की दिवालिया समाधान प्रक्रिया के खिलाफ वेदांता की कानूनी चुनौती और तेज हो गई है। बता दें कि बीते रविवार को ही वेदांता के मालिक अनिल अग्रवाल ने सार्वजनिक तौर पर दावा किया है कि उनकी कंपनी वेदांता को जेपी समूह की संपत्ति की बोली जीतने की लिखित पुष्टि मिल गई थी, लेकिन बाद में यह फैसला बदल दिया गया। हालांकि, उन्होंने इसके कारणों पर विस्तार से कोई जानकारी नहीं दी।

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि वेदांता को दिवालिया प्रक्रिया के तहत जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड को खरीदने के लिए सार्वजनिक रूप से सबसे ऊंची बोली लगाने वाला घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि उन्हें लिखित रूप में यह जानकारी दी गई थी कि उनकी कंपनी बोली जीत चुकी है, लेकिन कुछ दिन बाद यह निर्णय बदल दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:300 रुपये सस्ता वाला सिलेंडर दे रही सरकार, करोड़ों लोगों के लिए खुशखबरी

अडानी समूह को मिली है मंजूरी

जेपी समूह की इस प्रमुख कंपनी के लिए बोली में गौतम अडानी का समूह ही दूसरा बड़ा दावेदार था। ऋणदाताओं की समिति (सीओसी) ने दोनों कंपनियों की बोलियों का मूल्यांकन किया और बाद में अडानी समूह की बोली को मंजूरी के लिए राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) में भेज दिया। एनसीएलटी की इलाहाबाद पीठ ने अडानी समूह की बोली को मंजूरी दे दी, जिसके खिलाफ वेदांता समूह ने राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) में चुनौती दी है। हाल ही में हुई सुनवाई में एनसीएलएटी ने एनसीएलटी के फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया और मामले की अगली सुनवाई 10 अप्रैल को तय की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Axis बैंक की 2 कंपनियां शेयर बाजार में होंगी लिस्ट, CEO ने बता दिया पूरा प्लान

करीब 57,185 करोड़ रुपये का लोन

जयप्रकाश एसोसिएट्स को जून, 2024 में दिवालिया प्रक्रिया में शामिल किया गया था क्योंकि कंपनी पर करीब 57,185 करोड़ रुपये का लोन था। पिछले साल नवंबर में ऋणदाताओं की समिति ने अदाणी समूह की योजना को मंजूरी दी थी। अडानी एंटरप्राइजेज को ऋणदाताओं के 89 प्रतिशत वोट मिले, जबकि अन्य दावेदारों में डालमिया सीमेंट और वेदांता समूह शामिल थे। ऋणदाताओं की समिति (सीओसी) ने अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि बोली का चयन केवल सबसे अधिक कीमत के आधार पर नहीं, बल्कि नकद भुगतान, व्यवहार्यता और समय पर क्रियान्वयन जैसे कई पहलुओं को ध्यान में रखकर किया जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नहीं रहे रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया, 87 साल की उम्र में निधन

ऋणदाताओं की समिति ने अडानी समूह की बोली को इसलिए प्राथमिकता दी क्योंकि इसमें करीब 6,000 करोड़ रुपये तुरंत भुगतान और दो साल में पूरा भुगतान करने का प्रस्ताव था, जबकि वेदांता की योजना में भुगतान की अवधि पांच साल तक थी। सीओसी ने वेदांता की संशोधित बोली को भी खारिज कर दिया, यह कहते हुए कि वह बोली प्रक्रिया बंद होने के बाद दी गई थी और उसे स्वीकार करने के लिए प्रक्रिया को फिर से शुरू करना पड़ता। एनसीएलटी ने 17 मार्च को अडानी ग्रुप की 14,535 करोड़ रुपये की बोली को मंजूरी दे दी थी, जिसे वेदांता ने एनसीएलएटी में चुनौती दी है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,