Amid lpg gas crisis MGL assures uninterrupted supply offers free gas to new connections LPG संकट के बीच इन ग्राहकों को बड़ी राहत, अब फ्री में मिलेंगे गैस- चेक करें डिटेल, Business Hindi News - Hindustan
More

LPG संकट के बीच इन ग्राहकों को बड़ी राहत, अब फ्री में मिलेंगे गैस- चेक करें डिटेल

पाइप्ड नैचुरल गैस (PNG) देने वाली कंपनी महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने ग्राहकों को राहत देने के लिए बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने साफ कहा है कि गैस सप्लाई पूरी तरह से जारी रहेगी और किसी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी।

Tue, 24 March 2026 05:53 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
LPG संकट के बीच इन ग्राहकों को बड़ी राहत, अब फ्री में मिलेंगे गैस- चेक करें डिटेल

मुंबई से बड़ी खबर सामने आई है, जहां मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच एलपीजी (LPG) सप्लाई को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। ऐसे समय में पाइप्ड नैचुरल गैस (PNG) देने वाली कंपनी महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने ग्राहकों को राहत देने के लिए बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने साफ कहा है कि गैस सप्लाई पूरी तरह से जारी रहेगी और किसी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी।

कंपनी ने दी यह जानकारी

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर आशु शिंगल ने बताया कि बदलती परिस्थितियों के बावजूद MGL अपने ग्राहकों को लगातार और भरोसेमंद सेवा देने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि PNG और CNG की सप्लाई को बनाए रखने के लिए कंपनी लगातार काम कर रही है, ताकि लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों पर कोई असर न पड़े।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹5 से कम के इस शेयर को खरीदने की लूट, अबू धाबी की कंपनी में खरीदी हिस्सेदारी
ये भी पढ़ें:अब फॉर्म 16 नहीं भरना पड़ेगा...1 अप्रैल से बदल रहा इनकम टैक्स का बड़ा नियम

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी ने कुछ खास ऑफर भी लॉन्च किए हैं। 16 मार्च से 30 अप्रैल के बीच जो भी नए घरेलू ग्राहक PNG कनेक्शन लेंगे, उन्हें 500 रुपये तक की मुफ्त गैस दी जाएगी। इसके अलावा, जिन नई बिल्डिंग्स में 60% से ज्यादा लोग PNG से जुड़ चुके हैं, वहां हर ग्राहक को 1,000 रुपये तक का एडजस्टमेंट गैस बिल में मिलेगा।

इतना ही नहीं, अगर कोई ग्राहक ऑनलाइन यानी वेबसाइट के जरिए रजिस्ट्रेशन करता है, तो उसे तुरंत 500 रुपये की छूट भी दी जाएगी। कंपनी ने यह भी कहा है कि अगर किसी समय गैस का इस्तेमाल नहीं होता है, तो उस दौरान न्यूनतम चार्ज भी नहीं लिया जाएगा। आने वाले समय में कंपनी जीरो अपफ्रंट रजिस्ट्रेशन चार्ज की सुविधा भी शुरू करने की तैयारी में है, यानी कनेक्शन लेने के समय कोई पैसा नहीं देना होगा।

व्यावसायिक ग्राहकों के लिए भी राहत

व्यावसायिक ग्राहकों के लिए भी MGL ने बड़ी राहत दी है। कंपनी ने कमर्शियल PNG यूजर्स के लिए रजिस्ट्रेशन चार्ज पूरी तरह माफ कर दिया है। साथ ही, गैस सप्लाई के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर भी कंपनी अपने खर्च पर तैयार करेगी, जिससे व्यापारियों को अतिरिक्त बोझ नहीं उठाना पड़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोने-चांदी के रेट में भूचाल, आज चांदी ₹31000 तक हुई सस्ती, ₹13000 तक गिरा गोल्ड
ये भी पढ़ें:सोना हुआ सस्ता… खरीदने से पहले जान लें ये 7 जरूरी बातें, वरना होगा बड़ा नुकसान

फिलहाल MGL मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, मीरा-भायंदर, रायगढ़, रत्नागिरी के साथ-साथ कर्नाटक के कुछ शहरों में अपनी सेवाएं दे रही है। कंपनी का कहना है कि वह अपने नेटवर्क और सर्विस को और मजबूत करने पर काम कर रही है, ताकि हर ग्राहक को सुरक्षित, सस्ती और भरोसेमंद गैस सप्लाई मिलती रहे।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,