Penny stock SEPC share surges today after this update ₹5 से कम के इस शेयर को खरीदने की लूट, अबू धाबी की कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान, Business Hindi News - Hindustan
More

₹5 से कम के इस शेयर को खरीदने की लूट, अबू धाबी की कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान

इस उछाल की वजह कंपनी का बड़ा ऐलान है, जिसमें उसने अबू धाबी की एक इंजीनियरिंग कंपनी में बहुमत हिस्सेदारी खरीदने का फैसला किया है। इस खबर के बाद निवेशकों में हलचल बढ़ गई और पेनी स्टॉक में खरीदारी तेज हो गई।

Tue, 24 March 2026 05:09 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
₹5 से कम के इस शेयर को खरीदने की लूट, अबू धाबी की कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान

Penny Stock: शेयर बाजार में आज मंगलवार को SEPC (श्रीराम ईपीसी लिमिटेड) के शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कंपनी का शेयर करीब 7% तक चढ़कर ₹4.98 के स्तर पर पहुंच गया। इस उछाल की वजह कंपनी का बड़ा ऐलान है, जिसमें उसने अबू धाबी की एक इंजीनियरिंग कंपनी में बहुमत हिस्सेदारी खरीदने का फैसला किया है। इस खबर के बाद निवेशकों में हलचल बढ़ गई और पेनी स्टॉक में खरीदारी तेज हो गई।

कंपनी ने क्या कहा

कंपनी ने जानकारी दी है कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने एवेनिर इंटरनेशनल इंजीनियर्स एंड कंसल्टेंट्स एलएलसी में 90% हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दे दी है। यह कंपनी ऑयल एंड गैस सेक्टर में इंजीनियरिंग सेवाएं देती है और मिडिल ईस्ट व नॉर्थ अफ्रीका (MENA) क्षेत्र में अच्छी पकड़ रखती है। इस अधिग्रहण के जरिए SEPC अब ग्लोबल ऑयल एंड गैस मार्केट में कदम रखने जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब फॉर्म 16 नहीं भरना पड़ेगा...1 अप्रैल से बदल रहा इनकम टैक्स का बड़ा नियम

क्या है डील

यह सौदा शेयर स्वैप के जरिए किया जाएगा और इसकी कुल वैल्यू करीब AED 708 मिलियन आंकी गई है, जिसमें 90% हिस्सेदारी का मूल्य लगभग ₹1,530 करोड़ बैठता है। कंपनी के मुताबिक, यह डील अगले 6 महीनों में पूरी हो सकती है, हालांकि इसके लिए शेयरहोल्डर्स और लेंडर्स की मंजूरी जरूरी होगी। इस खबर को कंपनी ने 24 मार्च को रेगुलेटरी फाइलिंग के जरिए सार्वजनिक किया।

एवेनिर कंपनी की खासियत इसकी मजबूत क्लाइंट बेस और ऑर्डर बुक है। इसके पास करीब AED 500 मिलियन का ऑर्डर है और यह ADNOC और DEWA जैसी बड़ी कंपनियों के साथ काम कर चुकी है। साथ ही यह कंपनी FEED (फ्रंट-एंड इंजीनियरिंग डिजाइन) और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी जैसी हाई-मार्जिन सेवाओं में एक्सपर्ट मानी जाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत: टिकट कैंसिल के बदले नियम, भारतीय रेलवे का ऐलान
ये भी पढ़ें:सोने-चांदी के रेट में बड़ा बदलाव, चेक करें आज कितना गिर गया गोल्ड और सिल्वर

कंपनी की योजना

SEPC का मानना है कि इस अधिग्रहण से उसे इंटरनेशनल मार्केट में मजबूती मिलेगी, खासकर ऑयल एंड गैस EPC और कंसल्टिंग सेक्टर में। इससे कंपनी की टेक्नोलॉजी क्षमता बढ़ेगी, नए बाजारों में पहुंच बनेगी और लंबे समय में ग्रोथ के नए मौके मिलेंगे। कंपनी ने कहा कि इससे इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और प्रोजेक्ट एग्जीक्यूशन में बेहतर तालमेल भी बनेगा।

शेयरों के हाल

हालांकि, शेयर की मौजूदा तेजी के बावजूद SEPC का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से कमजोर रहा है। शेयर ने एक महीने में करीब 40% की गिरावट दर्ज की है, जबकि साल 2026 में अब तक यह 50% से ज्यादा टूट चुका है। लंबी अवधि में भी यह स्टॉक निवेशकों को निराश करता रहा है। ऐसे में अब निवेशकों की नजर इस डील के असली असर पर टिकी रहेगी, जो आने वाले समय में साफ होगा।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,