अब फॉर्म 16 नहीं भरना पड़ेगा...1 अप्रैल से बदल रहा इनकम टैक्स का बड़ा नियम
Income Tax Rule Change: 1 अप्रैल 2026 से इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करना पहले जैसा नहीं रहेगा। सरकार नई आयकर नियम, 2026 लागू करने जा रही है, जिसके तहत सिर्फ फॉर्म नहीं बल्कि पूरे टैक्स फाइलिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव होगा।
Income Tax Rule Change: 1 अप्रैल 2026 से इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करना पहले जैसा नहीं रहेगा। सरकार नई आयकर नियम, 2026 लागू करने जा रही है, जिसके तहत सिर्फ फॉर्म नहीं बल्कि पूरे टैक्स फाइलिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव होगा। इस बदलाव के केंद्र में नए ITR फॉर्म, फॉर्म 16 की जगह फॉर्म 130 और ज्यादा ऑटोमेटेड प्रोसेस शामिल हैं। सरकार का मकसद टैक्स प्रक्रिया को पारदर्शी, सटीक और आसान बनाना है, लेकिन इसके साथ ही टैक्सपेयर्स को अब पहले से ज्यादा डिटेल में जानकारी देनी पड़ सकती है। आइए जानते हैं डिटेल में...
1. क्या है बड़ा बदलाव
1 अप्रैल 2026 से नई आयकर नियम लागू होने जा रही हैं, जिससे ITR भरने का तरीका काफी बदल जाएगा। सरकार सिर्फ फॉर्म नहीं बदल रही, बल्कि पूरे सिस्टम को ज्यादा डिजिटल और ऑटोमेटेड बना रही है। इसका मकसद है टैक्स रिपोर्टिंग को आसान बनाना, गलती कम करना और पारदर्शिता बढ़ाना।
2. नए ITR फॉर्म होंगे ज्यादा डिटेल वाले
अब ITR फॉर्म पहले से ज्यादा विस्तृत होंगे। इसमें आपकी इनकम, डिडक्शन और कैपिटल गेन (शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म) को अलग-अलग साफ तरीके से भरना होगा। खासकर जो लोग शेयर, प्रॉपर्टी या विदेशी निवेश करते हैं, उन्हें ज्यादा जानकारी देनी पड़ेगी। आम सैलरी वालों के लिए प्री-फिल्ड फॉर्म मददगार रहेंगे।
3. Form 16 की जगह आएगा Form 130
सबसे बड़ा बदलाव है कि अब Form 16 की जगह नया Form 130 आएगा। यह भी TDS सर्टिफिकेट होगा, लेकिन इसमें ज्यादा जानकारी होगी। इसमें आपकी सैलरी का पूरा ब्रेकअप, टैक्स की गणना, डिडक्शन, और TDS/TCS की पूरी डिटेल शामिल रहेगी। यह सैलरी वालों के साथ-साथ पेंशनर्स पर भी लागू होगा।
4. Form 130 कैसे मिलेगा
Form 130 अब मैन्युअली नहीं बनेगा। इसे सिर्फ TRACES पोर्टल से डाउनलोड करना होगा। यह तभी जारी होगा जब कंपनी सही समय पर TDS रिटर्न फाइल करेगी। यानी अगर कंपनी की तरफ से कोई गलती हुई, तो आपका ITR भरना भी लेट हो सकता है।
5. ITR फाइलिंग होगी ज्यादा ऑटोमेटेड
नई व्यवस्था में आपका ITR काफी हद तक पहले से भरा हुआ मिलेगा। सिस्टम खुद ही आपकी इनकम, टैक्स और डिडक्शन का मिलान करेगा। अगर कोई गड़बड़ी हुई तो तुरंत पकड़ में आ जाएगी। इससे सही डेटा वालों को फायदा होगा, लेकिन गलत जानकारी देने पर तुरंत नोटिस भी आ सकता है।
6. किस पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर
सैलरी वालों के लिए प्रक्रिया आसान हो सकती है, लेकिन निवेश करने वालों, NRI और हाई इनकम ग्रुप को ज्यादा सावधानी रखनी होगी। सीनियर सिटीजन के लिए पेंशन और ब्याज की जानकारी एक जगह मिलना फायदेमंद रहेगा। कुल मिलाकर अब टैक्स भरते समय सटीक जानकारी देना पहले से ज्यादा जरूरी हो जाएगा।




साइन इन