17 साल के बाद बोनस शेयर दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट 30 मार्च से पहले, 5 साल में 1054% का दिया रिटर्न
Bonus Share: Hind Rectifiers Ltd ने बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। जोकि इसी महीने है। कंपनी 17 साल के बाद फिर से बोनस शेयर दे रही है।

Bonus Share: 17 साल के बाद एक बार फिर से हिंद रेक्टिफायर्स लिमिटेड (Hind Rectifiers Ltd) ने बोनस शेयर देने का फैसला किया है। कंपनी की तरफ से एक शेयर पर एक शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस बोनस शेयर के लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। जोकि इसी महीने है।
किस दिन है रिकॉर्ड डेट
स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में Hind Rectifiers Ltd ने बताया है कि एक शेयर पर एक शेयर बोनस बांटा जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 27 मार्च 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में रहेगा उन्हें ही बोनस शेयर का लाभ मिलेगा।
इससे पहले कंपनी ने 2008 में निवेशकों को बोनस शेयर दिया था। तब Hind Rectifiers Ltd ने एक शेयर पर एक शेयर बोनस के तौर पर दिए थे।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा रहा है?
शुक्रवार को मार्केट के बंद होने के समय पर Hind Rectifiers Ltd के शेयरों का भाव बीएसई में 0.89 प्रतिशत की गिरावट के बाद 1485.80 रुपये के स्तर पर था। बीते तीन महीनों के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 5.45 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, एक साल में यह स्टॉक 50.58 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। कंपनी का 52 वीक हाई 2101 रुपये और 52 वीक लो लेवल 817.25 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 2553 करोड़ रुपये का है।
Hind Rectifiers Ltd के शेयरों की कीमतों में 155 प्रतिशत की तेजी आई है। तीन साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 637 प्रतिशत का फायदा हुआ है। बता दें, 5 साल में इस स्टॉक का भाव 1054 प्रतिशत और 10 साल में 2416 प्रतिशत बढ़ा है।
किसके पास कितना हिस्सा?
कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 43.93 प्रतिशत और पब्लिक की हिस्सेदारी 56.07 प्रतिशत दिसंबर तिमाही तक थी। कंपनी के शेयरहोल्डिंग में फिलहाल कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन