after BJP bengal victory these 5 stocks jumps upto 27 percent check details here बंगाल में BJP की जीत के बाद इन 5 कंपनियों के शेयरों में तूफानी तेजी, 27% तक चढ़ा शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

बंगाल में BJP की जीत के बाद इन 5 कंपनियों के शेयरों में तूफानी तेजी, 27% तक चढ़ा शेयर

Stock in focus: भाजपा की बंगाल में जीत की वजह से 5 कंपनियों के शेयरों में अच्छी - खासी तेजी देखने को मिली है। इन कंपनियों के शेयरों की कीमतों में 27% तक की उछाल दर्ज की गई है। 

Tue, 5 May 2026 05:49 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
बंगाल में BJP की जीत के बाद इन 5 कंपनियों के शेयरों में तूफानी तेजी, 27% तक चढ़ा शेयर

Stock in focus: भाजपा की बंगाल में पहली बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। इसका असर 7 कंपनियों के शेयरों पर भी दिख रहा है। बंगाल में जीत की वजह से आईएफबी एग्रो इंडस्ट्रीज और धुनसेरी टी के शेयरों की कीमतों में क्रमशः 27 प्रतिशत और 22 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। हालांकि, एक्सपर्ट्स मौजूदा परिस्थितियों की वजह से सावधान रहने की सभी सलाह दे रहे हैं। युद्ध की वजह से स्टॉक मार्केट के सेंटीमेंट को तगड़ा झटका लगा है। जिसकी वजह से शेयर बाजारों में उठा-पटक जारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:20% लुढ़का यह स्टॉक, प्रॉफिट घटा; कंपनी के तिमाही नतीजे से निवेशक नाखुश

किन 7 कंपनियों के शेयरों में दिखी तूफानी

1- IFB Agro Industries

इस कंपनी के शेयरों में पिछले दो दिनों में 27 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। आज मंगलवार को कंपनी के शेयर बीएसई में 7 प्रतिशत से अधिक की उछाल के साथ बीएसई में 1122.30 रुपये के लेवल पर पहुंचकर बंद हुए थे। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों 131 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। बता दें, 5 साल में यह स्टॉक 167 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

2-Dhunseri Tea

इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 22 प्रतिशत की तेजी महज 2 कारोबारी दिन में देखने को मिली है। बीएसई में कंपनी के शेयर करीब 5 प्रतिशत की तेजी के साथ 153.20 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। हालिया उछाल के बाद भी एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 14 प्रतिशत गिरा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ड्रोन बनाने वाली कंपनी का शेयर 8% चढ़ा, क्यों मची है खरीदने की होड़

3- सेनको गोल्ड (Senco Gold)

बंगाल में जीत के बाद इस कंपनी के शेयरों के प्रदर्शन भी निवेशक खुश नजर आ रहे हैं। कंपनी के शेयरों में दो कारोबारी दिन में 13 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। आज मंगलवार को मार्केट के बंद होने के समय पर यह स्टॉक 2.95 प्रतिशत उछाल के साथ 345.65 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बीते एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 1.71 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

4- Balgopal Commercial

बीएसई में आज यह स्टॉक मार्केट के बंद होने के समय पर 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 164.05 रुपये के स्तर पर था। कंपनी के शेयरों की कीमतों में दो कारोबारी दिन में 12 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। एक साल में यह स्टॉक 30.20 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टाटा के सुस्त शेयर ने 11% से अधिक की लगाई छलांग, Q4 रिजल्ट से गदगद निवेशक

5- Emami Realty

कंपनी के शेयरों में आज अपर सर्किट लगा है। 5 प्रतिशत की उछाल के बाद Emami Realty के शेयर बीएसई में 100.32 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। बीते दो दिन में इस स्टॉक में 10 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बता दें, एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 7.84 प्रतिशत गिरा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,