HAL Q4 Results 2026 announced 4184 crore rupee net profit dividend announced to share surged upto 4 percent today PSU डिफेंस कंपनी को हुआ 4184 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट, 35 रुपये डिविडेंड का ऐलान, शेयरों में 4% तक की तेजी, Business Hindi News - Hindustan
More

PSU डिफेंस कंपनी को हुआ 4184 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट, 35 रुपये डिविडेंड का ऐलान, शेयरों में 4% तक की तेजी

HAL Q4 Results 2026: सरकारी डिफेंस कंपनी HAL के शेयरों की कीमतों में आज गुरुवार को 4 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली थी। कंपनी ने तिमाही नतीजों के साथ-साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है। 

Thu, 14 May 2026 03:51 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
PSU डिफेंस कंपनी को हुआ 4184 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट, 35 रुपये डिविडेंड का ऐलान, शेयरों में 4% तक की तेजी

HAL Share Price: सरकारी डिफेंस कंपनी हिन्दुस्तान एयरोनॉॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने तिमाही नतीजों के साथ-साथ डिविडेंड देने की भी जानकारी दी है। पीएसयू स्टॉक 4 प्रतिशत से अधिक चढ़ चुका है।

हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड रिजल्ट (HAL Q4 Results 2026)

कंपनी को मार्च तिमाही के दौरान 4184.28 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट रहा है। सालाना आधार पर कंपनी के नेट प्रॉफिट में 5.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड का नेट प्रॉफिट एक साल पहले मार्च तिमाही में 3958.25 करोड़ रुपये रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छप्परफाड़ रिटर्न देने वाला स्टॉक आज 4% उछला, 1 साल में 65% का रिटर्न

कितना रहा कंंपनी का रेवन्यू?

मार्च तिमाही के दौरान इस कंपनी का रेवन्यू 13943.32 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधाक पर कंपनी के रेवन्यू में 1.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। एक साल पहले मार्च तिमाही के दौरान हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड का रेवन्यू 13699.87 करोड़ रुपये रहा था।

मार्च क्वार्टर के दौरान HAL का EBITDA 4.4 प्रतिशत की गिरावट के बाद 5057 करोड़ रुपये रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:20% की छलांग, कंपनी के शेयरों में 10 साल के बाद किसी 1 दिन में इतनी बड़ी तेजी

700% डिविडेंड दे रही है कंपनी (HAL Dividend Updates)

हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने तिमाही नतीजों के साथ-साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी ने दी जानकारी में कहा है कि 5 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 35 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। यानी हर एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 700 प्रतिशत का फायदा होगा।

शेयरों में 4% तक की तेजी (HAL Share price today)

बीएसई में आज हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के शेयरों में 4% की तेजी देखने को मिली। बीएसई में आज गुरुवार को यह स्टॉक 4697.95 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 4 प्रतिशत से अधिक की उछाल के साथ 4805.30 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, मार्केट के बंद होने के समय पर यह स्टॉक लाल निशान पर ट्रेड करने लगा था। बीएसई में हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के शेयर 4599.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोने का दाम 10 दिन में 13376 रुपये तक बढ़ा, चेक करें आज का रेट

लॉन्ग टर्म में दिया मोटा रिटर्न

बीते एक साल में हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड का शेयर 3.55 प्रतिशत लुढ़क चुका है। हालांकि, 2 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 12.88 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, तीन साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 209 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बता दें, 5 साल में हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के शेयरों का दाम 835 प्रतिशत बढ़ा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,