Q4 रिजल्ट के बाद 7% तक टूट गया यह LIC का स्टॉक, 1 शेयर पर 10 रुपये का डिविडेंड दे रही कंपनी
LIC Housing Finance Q4 Results 2026: आज गुरुवार को एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के शेयर 7 प्रतिशत तक लुढ़क गए थे। कंपनी ने तिमाही नतीजों के साथ एक शेयर पर 10 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है।

LIC Housing Finance Q4 Results 2026: शेयर बाजार में तेजी के विपरीत आज गुरुवार को एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों का भाव 9 प्रतिशत से अधिक लुढ़क गया। कंपनी के शेयरों में गिरावट तिमाही नतीजों के सामने आने के बाद देखने को मिली है। बीएसई में आज गुरुवार को एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के शेयर 575.05 रुपये के स्तर पर ओपन हुए थे। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 547.70 रुपये तक लुढ़क गया। हालांकि, मार्केट के क्लोजिंग के टाइम पर LIC Housing Finance के शेयरों का भाव 560.35 रुपये के स्तर पर था।
मार्च क्वार्टर के दौरान कंपनी का प्रदर्शन कैसा था?
स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में LIC Housing Finance ने बताया है कि मार्च तिमाही के दौरान कुल नेट प्रॉफिट 1497.41 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 9 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 1367.90 करोड़ रुपये रहा था।
कंपनी का नेट इंटरेस्ट इनकम सालाना आधार पर 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2221.70 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 2165.30 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, कंपनी की टोटल इनकम 1 प्रतिशत की गिरावट के बाद 7194.30 करोड़ रुपये रहा है।
पूरे वित्त वर्ष में कैसा रहा प्रदर्शन
LIC Housing Finance का वित्त वर्ष 2025-2026 के दौरान 5595.10 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट रहा है। जोकि सालाना आधार पर 3 प्रतिशत अधिक रहा है। वित्त वर्ष 2025 में यह 5429 करोड़ रुपये रहा था।
डिविडेंड दे रही है कंपनी
LIC Housing Finance ने तिमाही नतीजों के साथ-साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी ने कहा है कि 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 10 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। यानी हर एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 500 प्रतिशत का फायदा हुआ है।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा है?
6 महीने में LIC Housing Finance के शेयरों की कीमतों में 1.35 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। एक साल में यह स्टॉक 9 प्रतिशत तक लुढ़क गया। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स 7.29 प्रतिशत के रिटर्न की तुलना में अधिक है।
दो साल में LIC Housing Finance के शेयरों की कीमतों में 11 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। बता दें, तीन साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 49 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, 5 साल में इस स्टॉक का भाव 30 प्रतिशत बढ़ा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन