Adani group company adani ports stock hit 52 week high promoter entity sell 2 percent stake for 7486 crore rs अडानी की कंपनी के 4.58 करोड़ शेयर बिके, इंट्रा-डे में 52 वीक हाई से गिर गई कीमत, Business Hindi News - Hindustan
More

अडानी की कंपनी के 4.58 करोड़ शेयर बिके, इंट्रा-डे में 52 वीक हाई से गिर गई कीमत

अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन के प्रवर्तक समूह की एक इकाई ने कंपनी में दो प्रतिशत हिस्सेदारी 7,486 करोड़ रुपये में बेच दी। ये हिस्सेदारी 4.58 करोड़ शेयर के बराबर है। इस खबर के बीच इंट्रा-डे में कंपनी के शेयर ने 52 वीक हाई को टच किया।

Tue, 5 May 2026 03:24 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
अडानी की कंपनी के 4.58 करोड़ शेयर बिके, इंट्रा-डे में 52 वीक हाई से गिर गई कीमत

Adani ports stock: गौतम अडानी समूह की कंपनी- अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) के प्रवर्तक समूह की एक इकाई ने ओपन मार्केट में ट्रांजैक्शन के जरिये कंपनी में दो प्रतिशत हिस्सेदारी 7,486 करोड़ रुपये में बेच दी। बीएसई पर उपलब्ध ब्लॉक डील आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका स्थित कैपिटल ग्रुप ने ये शेयर खरीदे हैं। इस फैसले के बाद मंगलवार को कंपनी के शेयर ने अपने 52 हफ्ते के हाई को टच कर लिया। हालांकि, बाद में शेयर पर मुनाफावसूली देखी गई।

क्या है डील की डिटेल?

आंकड़ों के अनुसार, अडानी पोर्ट्स की प्रवर्तक समूह की इकाई वर्ल्डवाइड इमर्जिंग मार्केट होल्डिंग लिमिटेड ने तीन चरण में कुल 4,58,58,705 शेयर बेचे जो कंपनी में 1.99 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं। ये शेयर औसतन 1,632.45 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे गए जिससे कुल ट्रांजैक्शन प्राइस 7,486.20 करोड़ रुपये रहा। इस ट्रांजैक्शन के बाद, वर्ल्डवाइड इमर्जिंग मार्केट होल्डिंग लिमिटेड की कंपनी में हिस्सेदारी 3.74 प्रतिशत से घटकर 1.75 प्रतिशत रह गई। वहीं अडानी प्रवर्तक समूह की कुल हिस्सेदारी भी 68.02 प्रतिशत से घटकर 66.03 प्रतिशत हो गई। इस बीच, वित्तीय सेवा कंपनी कैपिटल ग्रुप ने अपने फंड यूरोपैसिफिक ग्रोथ फंड, कैपिटल इनकम बिल्डर और कैपिटल ग्रुप इंटरनेशनल ऑल कंट्रीज इक्विटी ट्रस्ट (यूएस) के जरिये समान संख्या में शेयर उसी कीमत पर खरीदे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:45 दिन में वेतन आयोग को लागू करेगी मोदी सरकार, इन कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा
ये भी पढ़ें:3 महीने के लिए डीए पर हुआ बड़ा फैसला, इन कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज

शेयर का परफॉर्मेंस

अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन के शेयर परफॉर्मेंस की बात करें तो मंगलवार को 1,758.40 रुपये पर था। शेयर का ट्रेडिंग रेंज 1758 रुपये से 1718 रुपये के बीच रहा। मई 2025 में शेयर 1,285.30 रुपये के निचले स्तर तक आ गया।

ब्रोकरेज का अनुमान

इस बीच, ब्रोकरेज Jefferies ने अडानी पोर्ट्स के लिए टारगेट प्राइस ₹1,825 से बढ़ाकर ₹1,980 कर दिया है। ब्रोकरेज के मुताबिक घरेलू पोर्ट से होने वाली कमाई में साल-दर-साल (YoY) 9% की बढ़ोतरी के कारण EBITDA अनुमानों से 9% अधिक रहा। वहीं, मैनेजमेंट ने FY27E में EBITDA में 9-14% की YoY बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है, जबकि Jefferies का अनुमान 11% है। इसके साथ ही, FY26-31E के दौरान 18% EBITDA CAGR हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:21% से ज्यादा उछलेगा इस चर्चित बैंक के शेयर का भाव? 2 ब्रोकरेज बोले-खरीद लो

कैसे रहे तिमाही नतीजे

अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड का नेट प्रॉफिट 2025-26 की चौथी तिमाही में 9.43 प्रतिशत बढ़कर 3,308.30 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में 3,023.10 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 11,489.45 करोड़ रुपये हो गई, जो गत वर्ष की समान तिमाही में 8,769.63 करोड़ रुपये थी। वहीं खर्च बढ़कर 7,937.66 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 5,382.13 करोड़ रुपये था। समूचे वित्त वर्ष 2025-26 में अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड का मुनाफा बढ़कर 12,782.03 करोड़ रुपये हो गया। यह 2024-25 में 11,061.26 करोड़ रुपये रहा था।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,