adani group company adani energy solutions share more upside target price is here पस्त बाजार में रॉकेट बना अडानी का यह शेयर, ब्रोकरेज ने कहा- अभी और बढ़ेगा भाव, Business Hindi News - Hindustan
More

पस्त बाजार में रॉकेट बना अडानी का यह शेयर, ब्रोकरेज ने कहा- अभी और बढ़ेगा भाव

शुक्रवार को जब भारतीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली थी तब अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड के शेयर को लेकर निवेशक उत्साहित नजर आ रहे थे। शेयर के लिए एलारा कैपिटल ने खरीदने की सलाह देते हुए 1,452 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।

Sat, 25 April 2026 01:53 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
पस्त बाजार में रॉकेट बना अडानी का यह शेयर, ब्रोकरेज ने कहा- अभी और बढ़ेगा भाव

Adani Energy Solutions share: बीते शुक्रवार को जब भारतीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली थी तब अडानी ग्रुप की कंपनी-अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड के शेयर को लेकर निवेशक उत्साहित नजर आ रहे थे। यही वजह है कि ट्रेडिंग के दौरान शेयर की जबरदस्त खरीदारी हुई और यह 1,361.25 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 5 पर्सेंट चढ़कर 1,425 रुपये तक जा पहुंचा। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई भी है। वहीं, शेयर की क्लोजिंग 3.72 % बढ़कर 1,411.95 रुपये पर हुई। हालांकि, इस शेयर को लेकर ब्रोकरेज बुलिश भी हैं। आइए जानत हैं कि ब्रोकरेज शेयर के लिए क्या टारगेट प्राइस दे रहे हैं।

क्या है टारगेट प्राइस?

अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड के शेयर के लिए एलारा कैपिटल ने खरीदने की सलाह देते हुए 1,452 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रिलायंस जियो IPO पर मुकेश अंबानी ने दिया बड़ा अपडेट, निवेशकों को जानना जरूरी
ये भी पढ़ें:13% गिर गया मुकेश अंबानी की रिलायंस का मुनाफा, निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा

ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन और स्मार्ट मीटर के क्षेत्र में जबरदस्त ग्रोथ के लिए तैयार है। हम शेयर के लिए 'Buy' से रेटिंग बदलकर 'Accumulate' कर रहे हैं क्योंकि पिछले तीन महीनों में अडानी का यह शेयर 47% ऊपर चढ़ गया है। मजबूत ऑर्डरबुक, बढ़ते मार्केट शेयर और बेहतर कैपिटलाइजेशन गाइडेंस के आधार पर शेयर का टारगेट प्राइस 1452 रुपये किया गया है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी ने इस तिमाही के दौरान मजबूत ऑपरेशनल पैरामीटर्स की रिपोर्ट दी। FY26 में कैपेक्स 1.24 गुना बढ़ गया।

कैसे रहे मार्च तिमाही के नतीजे

वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड का मुनाफा 1.3 प्रतिशत बढ़कर 723 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 714 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Paytm के शेयर पर सोमवार को रहेगी नजर, एक साल से निवेशकों की है चांदी

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में उसकी आय बढ़कर 7,588.08 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 6,596.39 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने बताया कि पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का मुनाफा बढ़कर 2,392.75 करोड़ रुपये हो गया, जो 2024-25 में 921.69 करोड़ रुपये था। इस दौरान कुल आय भी बढ़कर 28,325.16 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 24,446.55 करोड़ रुपये थी।

पस्त रहा शेयर बाजार

बता दें कि बीते शुक्रवार को शेयर बाजार पस्त रहा। सेंसेक्स शुक्रवार को 999.79 अंक या 1.29 प्रतिशत फिसलकर 76,664.21 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह 1,260.13 अंक या 1.62 प्रतिशत फिसलकर 76,403.87 तक चला गया था। एनएसई निफ्टी 275.10 अंक या 1.14 प्रतिशत लुढ़ककर 23,897.95 अंक पर बंद हुआ। बीते सप्ताह सेसेंक्स 1,829.33 अंक या 2.33 प्रतिशत गिरा और निफ्टी में 455.6 अंक या 1.87 प्रतिशत की कमजोरी हुई।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,