अडानी ग्रुप की इस कंपनी को हुआ 220.70 करोड़ रुपये का घाटा, डिविडेंड का भी ऐलान
Adani Enterprises Limited share price: अडानी एंटरप्राइजेज को चौथी तिमाही में 220.70 रुपये का घाटा हुआ है। कंपनी ने तिमाही नतीजों के साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है।
Adani Enterprises Limited share price: अडानी समूह की एक और कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि उन्हें पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 220.70 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। एक साल पहले इसी तिमाही में अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड को 3844.90 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। बता दें, कंपनी ने फंड जुटाने का भी ऐलान किया है। तिमाही नतीजों के साथ-साथ अडानी एंटरप्राइजेज ने डिविडेंड देने की भी जानकारी दी है।
रेवन्यू में हुआ इजाफा (Adani Enterprises Limited q4 result 2026)
जनवरी से मार्च 2026 के दौरान अडानी एंटरप्राइजेज का कुल रेवन्यू 32439.30 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 26965.90 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अडानी एंटरप्राइजेज का रेवन्यू 20.30 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, कंपनी का EBITDA 0.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 3731 करोड़ रुपये मार्च क्वार्टर में रहा।
फंड जुटाने का फैसला
कंपनी ने 15000 करोड़ रुपये फंड जुटाने का भी ऐलान किया है। यह पैसा इक्विटी शेयर या अन्य सिक्योरिटीज के जरिए जुटाया जाएगा। बता दें, इस पर आखिरी मुहर एनुअल जनरल मीटिंग में लगाई। कंपनी की एजीएम 24 जून 2026 को होगी।
कंपनी डिविडेंड का भी किया ऐलान (Adani Enterprises dividend stock)
अडानी एंटरप्राइजे ने डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 1.30 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया गया है।
वित्त 2026 में क्या रही है कंपनी की स्थिति
अडानी एंटरप्राइजेज का टोटल इनकम 102943 करोड़ रुपये वित्त वर्ष 2026 के दौरान रहा है। कंपनी का EBITDA इस दौरान 16464 करोड़ रुपये रहा है।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा? (Adani Enterprises share performance)
आज एनएसई में कंपनी का शेयर 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2410.50 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। पिछले एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 37 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 7.89 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी का 52 वीक हाई 2616.30 रुपये और 52 वीक लो लेवल 2649.20 रुपये का है।
3 साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 28 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 5 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 114 प्रतिशत बढ़ा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है।)




साइन इन