चांदी के भाव में तेजी, चेक करें दिल्ली, पटना, लखनऊ समेत इन शहरों के लेटेस्ट रेट
Aaj Ka chandi Ka Bhav: दिल्ली में आज का चांदी का भाव 245230 रुपये प्रति किलो है। मुंबई में चांदी के रेट 246090 और चेन्नई में 246810 रुपये प्रति किलो हैं। पटना में आज 1 किलो चांदी का भाव 246120 रुपये किलो है। जयपुर में 246160 रुपये प्रति किलो ग्राम। लखनऊ में आज चांदी का भाव 246260 रुपये है।
Silver Rate 20 Feb.: चांदी के भाव में आज उछाल दर्ज की जा रही है। गुरुवार के बंद भाव के मुकाबले चांदी 792 रुपये प्रति किलो महंगी होकर 245564 रुपये पर खुली। यह रेट आईबीजेए ने जारी किया है। दूसरी ओर जीएसटी समेत 2.52 लाख के पार चली गई है। अगर 29 जनवरी के इसके सर्राफा मार्केट के ऑल टाइम हाई 385933 रुपये किलो से तुलना करें तो अभी चांदी शिखर से 140369 रुपये प्रति किलो सस्ती हो चुकी है।
दिल्ली से पटना तक क्या हैं चांदी के रेट
- bullions.co.in द्वारा जारी रेट के मुताबिक दिल्ली में आज का चांदी का भाव 245230 रुपये प्रति किलो है। मुंबई में चांदी के रेट 246090 और चेन्नई में 246810 रुपये प्रति किलो हैं।
- बिहार की राजधानी पटना में आज 1 किलो चांदी का भाव 246120 रुपये किलो है। वहीं, राजस्थान की राजधानी जयपुर में 246160 रुपये प्रति किलो ग्राम। यूपी की राजधानी लखनऊ में आज शुक्रवार को चांदी का भाव 246260 रुपये है।
FAQ
सवाल: 1kg चांदी की कीमत क्या है?
जवाब: 1KG चांदी की कीमत IBJA के मुताबिक 245564 रुपये प्रति किलो है।
सवाल: आज दिल्ली में चांदी का क्या रेट है?
जवाब: आज दिल्ली में चांदी bullions.co.in के मुताबिक 245230 रुपये प्रति किलो है।
सवाल: 3 अक्टूबर 2025 को चांदी का भाव क्या था?
जवाब: 3 अक्टूबर 2025 को चांदी का भाव 145610 रुपये प्रति किलो था।
सवाल: 10 ग्राम चांदी के सिक्के का भाव क्या है?
जवाब: bullions.co.in के मुताबिक दिल्ली में 10 ग्राम चांदी के सिक्के का भाव 2207 रुपये है।
सवाल: 1 किलो सोना कितने का है?
जवाब: 1 किलो सोना bullions.co.in के मुताबिक 1,55,55,000 रुपये है।
30 जनवरी से चांदी ने बदले कई रंग
30 जनवरी: चांदी एक ही दिन में 40636 रुपये प्रति किलो का गोता लगाकर 339350 पर आ गई।
1 फरवरी: चांदी के भाव 30 जनवरी के बंद भाव से 73599 रुपये टूटकर 265751 पर आ गए।
2 फरवरी: चांदी 29255 रुपये टूटकर 236496 रुपये प्रति किलो पर आ गई।
3 फरवरी: इस चांदी ने जोरदार वापसी की और 27496 रुपये की छलांग लगाकर 263695 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
4 फरवरी: चांदी में 18497 रुपये की उछाल दर्ज की गई और यह 282462 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
5 फरवरी: चांदी फिर से 28123 रुपये टूटकर 254339 रुपये प्रति किलो पर आ गई।
6 फरवरी: चांदी के भाव लगातार दूसरे दिन भी टूटे और यह 9410 रुपये टूटकर 244929 रुपये प्रति किलो पर आ गई।
9 फरवरी: चांदी के भाव 8736 रुपये उछलकर 253665 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए।
10 फरवरी: चांदी के भाव 5435 रुपये उछलकर 259100 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए।
11 फरवरी: चांदी के भाव 7349 रुपये उछलकर 266449 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए।
12 फरवरी: चांदी के भाव 7316 रुपये टूटकर 259133 रुपये प्रति किलो पर आ गए।
13 फरवरी: चांदी फिर टूटी और 16700 रुपये सस्ती होकर 242433 रुपये प्रति किलो पर आ गई।
16 फरवरी: चांदी में गिरावट जारी रही और यह 1486 रुपये टूटकर 240947 रुपये पर आ गई।




साइन इन