aaj ka sone ka bhav 20 feb check latest gold rate today in delhi mumbai up Aaj Ka Sone Ka Bhav: सोने के रेट में बदलाव, देखें दिल्ली से पटना तक ताजा भाव, Business Hindi News - Hindustan
More

Aaj Ka Sone Ka Bhav: सोने के रेट में बदलाव, देखें दिल्ली से पटना तक ताजा भाव

Aaj Ka Sone Ka Bhav: आज सर्राफा बाजार में सोने के भाव में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 155590 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से बिक रहा है। जबकि, मुंबई में यह 155860 और कोलकाता में 155610 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दूसरी ओर चेन्नई 156270 रुपये और लखनऊ में 155860 रुपये।

Fri, 20 Feb 2026 12:23 PMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
Aaj Ka Sone Ka Bhav: सोने के रेट में बदलाव, देखें दिल्ली से पटना तक ताजा भाव

Gold Rate 20 Feb.: आज सर्राफा बाजार में सोने के भाव में बदलाव देखने को मिल रहा है। IBJA द्वारा जारी रेट के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव आज 132 रुपये टूटकर 154438 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर खुला। अब सोना सर्राफा मार्केट के अपने ऑल टाइम हाई 176121 से 21683 रुपये सस्ता रह गया है। जीएसटी समेत सोना आज 159071 रुपये पर आ गया है।

बता दें गुरुवार को 24 कैरेट गोल्ड 999 बिना जीएसटी 154570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। यह रेट आईबीजेए द्वारा जारी किए गए हैं। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 या सवा 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास। अभी यह रेट दोपहर सवा 12 बजे वाला है। खबर में आगे जानेंगे कि अलग-अलग शहरों में सोने के रेट अलग-अलग क्यों होते हैं …

दिल्ली से पटना तक ताजा भाव

  • दूसरी ओर bullions.co.in द्वारा जारी रेट के मुताबिक दिल्ली में 24 कैरेट सोना 155590 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से बिक रहा है। जबकि, मुंबई में यह 155860 और कोलकाता में 155610 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दूसरी ओर चेन्नई 156270 रुपये और लखनऊ में 155860 रुपये।
  • इंदौर में 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 156060 रुपये है। जबकि, जयपुर में 155960 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पटना में यह 156000 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से बिक रहा है।

स्रोत: bullions.co.in

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोने-चांदी के भाव में आज उछाल, अमेरिका-ईरान टेंशन का असर
ये भी पढ़ें:कच्चे तेल में लगी आग, देखें दुनिया में सबसे सस्ता कहां मिल रहा पेट्रोल

गोल्ड-सिल्वर के रेट कैसे तय होते हैं और शहर-शहर अलग क्यों होते हैं?

1) अंतरराष्ट्रीय बाजार से तय होता है बेस प्राइस

सोना-चांदी ग्लोबल कमोडिटी हैं। इनके दाम लंदन (LBMA) और न्यूयॉर्क (COMEX) जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों से तय होते हैं।

भारत में कीमत = अंतरराष्ट्रीय कीमत + डॉलर-रुपया (USD/INR) रेट

अगर डॉलर मजबूत या रुपया कमजोर होता है, तो भारत में दाम बढ़ जाते हैं।

डिमांड-सप्लाई, ब्याज दर, महंगाई, भू-राजनीतिक तनाव जैसी चीजें भी कीमतों को प्रभावित करती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनंत अंबानी ने इस मंदिर को दिया करोड़ों का दान, भक्तों को मिलेगा मुफ्त खाना

2) भारत में अलग-अलग शहरों में रेट अलग क्यों होते हैं?

शहरों में अंतर के मुख्य कारण

GST समान है, लेकिन स्थानीय हैंडलिंग और अन्य खर्च अलग हो सकते हैं। ट्रांसपोर्ट व इंश्योरेंस लागत भी सोने के दाम पर असर डालते हैं। जैसे दूर के शहरों में सप्लाई खर्च ज्यादा होता है। डिमांड-सप्लाई भी सोने के दाम में बदलाव पर असर डालती है। जैसे शादी-सीजन या त्योहारों में ज्यादा मांग वाले शहरों में दाम थोड़ा ऊंचा रहता है। इनके अलावा दो और कारण हैं…

ज्वेलर्स का मार्जिन: हर सर्राफा बाजार का अपना प्रीमियम/मार्जिन होता है।

मेकिंग चार्ज (आभूषण में): डिजाइन और शहर के अनुसार अलग-अलग।

सरल शब्दों में कहें तो बेस रेट देशभर में लगभग एक जैसा होता है, लेकिन लोकल खर्च + मांग + ज्वेलर मार्जिन के कारण शहर-शहर थोड़ा फर्क दिखता है।

FAQ

सवाल: 1kg चांदी की कीमत क्या है?

जवाब: 1KG चांदी की कीमत IBJA के मुताबिक 245564 रुपये प्रति किलो है।

सवाल: आज दिल्ली में चांदी का क्या रेट है?

जवाब: आज दिल्ली में चांदी bullions.co.in के मुताबिक 245230 रुपये प्रति किलो है।

सवाल: 3 अक्टूबर 2025 को चांदी का भाव क्या था?

जवाब: 3 अक्टूबर 2025 को चांदी का भाव 145610 रुपये प्रति किलो था।

सवाल: 10 ग्राम चांदी के सिक्के का भाव क्या है?

जवाब: bullions.co.in के मुताबिक दिल्ली में 10 ग्राम चांदी के सिक्के का भाव 2207 रुपये है।

सवाल: 1 किलो सोना कितने का है?

जवाब: 1 किलो सोना bullions.co.in के मुताबिक 1,55,55,000 रुपये है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,