youth stabbed to death after intruders break into home 15 attackers on 4 motorcycles tension grips in bihar घर में घुसकर युवक की चाकू से गोदकर हत्या, 4 बाइकों पर आए थे 15 हमलावर; गांव में तनाव, Bihar Hindi News - Hindustan
More

घर में घुसकर युवक की चाकू से गोदकर हत्या, 4 बाइकों पर आए थे 15 हमलावर; गांव में तनाव

बैरिया के मच्छरगावा में 15 हमलावरों ने घर में घुसकर राधेश्याम कुमार (25 वर्ष) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस इसे प्रेम प्रसंग का विवाद मान रही है। मामले में तीन लोग हिरासत में हैं, जबकि मुख्य आरोपी आलोक फरार है। पुलिस की देरी से पहुंचने पर ग्रामीणों में नाराजगी है और गांव में…

Sat, 18 April 2026 02:04 PMJayendra Pandey हिन्दुस्तान, पश्चिमी चंपारण
share
घर में घुसकर युवक की चाकू से गोदकर हत्या, 4 बाइकों पर आए थे 15 हमलावर; गांव में तनाव

Bihar News: पश्चिमी चंपारण के बैरिया थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने शुक्रवार की रात एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। फुलिया खाड़ पंचायत के मच्छरगावा बैरा टोला में हमलावरों ने घर में घुसकर 25 वर्षीय राधेश्याम कुमार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद से गांव में मातम के साथ-साथ भारी तनाव है। वहीं, पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सूचना के करीब तीन घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

बिस्तर पर लेटते ही अपराधियों ने बोला धावा

मृतक राधेश्याम कुमार, स्थानीय निवासी छबीला यादव का पुत्र था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात करीब 10 बजे राधेश्याम घर के बाहर टहलने के बाद अपने कमरे में सोने गया था। वह अभी बिछावन पर लेटा ही था कि तभी 4-5 बाइकों पर सवार करीब 15 की संख्या में अपराधी घर में घुस आए। इससे पहले कि राधेश्याम कुछ समझ पाता, हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से वार करना शुरू कर दिया। अपराधियों ने उसके पेट और कमर के ऊपरी हिस्से पर कई वार किए। राधेश्याम के चीखने-चिल्लाने और शोर मचाने पर जब तक घरवाले और ग्रामीण जमा होते, सभी आरोपी अपनी बाइकों पर सवार होकर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

घटना के तुरंत बाद सूचना पाकर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और लहूलुहान युवक को इलाज के लिए पीएचसी नौतन ले गई। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जीएमसीएच (GMCH) बेतिया रेफर कर दिया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर, ग्रामीणों में बैरिया पुलिस के खिलाफ भारी नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना की जानकारी तुरंत दी गई थी, लेकिन बैरिया पुलिस करीब 3 घंटे की देरी से पहुंची। इस देरी को लेकर लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति गहरा गुस्सा है।

पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया

प्रभारी थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में यह मामला किसी लड़की से जुड़े विवाद (प्रेम प्रसंग) का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपी नौतन थाना क्षेत्र के खैरा टोला निवासी आलोक कुमार की पहचान कर ली गई है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में नक्सलियों का नेटवर्क पूरी तरह ध्वस्त, 13 खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार
ये भी पढ़ें:मालिक एक ही है, बाकी सब… निशांत कुमार की 'ना' पर अनंत सिंह ने सब बता दिया
ये भी पढ़ें:दुष्कर्म में 10 साल बाद केस, 12 साल बाद उम्रकैद; बिहार की बेटी को ऐसे मिला इंसाफ
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।