youth murder in patna danapur shahpur police station area पटना में सुबह-सुबह मर्डर, दानापुर इलाके में 20 साल के लड़के को धारदार हथियार से मार डाला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में सुबह-सुबह मर्डर, दानापुर इलाके में 20 साल के लड़के को धारदार हथियार से मार डाला

पटना से सटे दानापुर शाहपुर थाना क्षेत्र के हथियाकांध में अपराधियों ने घर के पास ही धारदार हथियार से एक युवक की हत्या कर दी है। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी राकेश सिंह के पुत्र शिवम उर्फ बंटी (20) के रूप मे की गई है। पुलिस घटना की छानबीन करने में जुटी है।

Thu, 17 July 2025 07:46 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
पटना में सुबह-सुबह मर्डर, दानापुर इलाके में 20 साल के लड़के को धारदार हथियार से मार डाला

बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर अपराधियों का तांडव देखने को मिला है। पटना में सुबह-सुबह मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया है। पटना से सटे दानापुर शाहपुर थाना क्षेत्र के हथियाकांध में अपराधियों ने घर के पास ही धारदार हथियार से एक युवक की हत्या कर दी है। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी राकेश सिंह के पुत्र शिवम उर्फ बंटी (20) के रूप मे की गई है। पुलिस घटना की छानबीन करने में जुटी है।

हाल के दिनों में पटना में अपराधियों के बुलंद हौसले से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। दानापुर इलाके में एक बार फिर मर्डर की वारदात को अंजाम देकर अपराधियों ने पुलिस को खुलेआम चुनौती दे दी है। 20 साल के बंटी की धारदार हथियार से हत्या क्यों की गई है? अभी इसका पता नहीं चल सका है। लेकिन इस हत्याकांड को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है। बंटी की हत्या को लेकर अपनी-अपनी तरफ से कयास लगा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, पटना में कैसा रहेगा मौसम; जानें
ये भी पढ़ें:बिहार के 17 लाख वोटर दूसरी जगह चले गए, पटना में कई जगह सभी मतदाता स्थानांतरित

बिहार में शूटर सेल

आपको बता दें कि बुधवार को ही बिहार पुलिस के एडीजी (मुख्यालय सह एसटीएफ) कुंदन कृष्णन ने सुपारी लेकर हत्या करने वाले सुपारी किलरों की निगरानी के लिए शूटर सेल बनाने की बात कही थी। सटीएफ के अधीन काम करने वाला यह कॉन्ट्रैक्ट किलर सेल नये-पुराने सभी शॉर्प शूटरों से संबंधित डेटाबेस इकट्ठा करेगा। उनकी गतिविधि पर नजर बनाये रखेगा। इससे संबंधित तैयार डोजियर सभी जिलों को मुहैया कराया जाएगा।

पटना के व्यवसायी गोपाल खेमका, अधिवक्ता जितेंद्र मेहता और दानापुर के स्कूल संचालक हत्याकांड में सुपारी किलरों की भूमिका पर एडीजी ने कहा था कि हत्याओं में जिन सुपारी किलर की भूमिका पाई गई है, उनकी तस्वीर, नाम, पता और हुलिया की जानकारी भी इस सेल को दी जा रही है। इसके अलावा जेल में बंद सुपारी किलरों पर भी नजर रखी जा रही है। जेल से छूटने वाले ऐसे अपराधियों की निगरानी भी थाना स्तर पर करने का निर्देश दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना एयरपोर्ट पर उतरने वाले विमान हवा में ही चक्कर लगाते रहे, वाराणसी डायवर्ट
ये भी पढ़ें:एक प्रेमिका के दो आशिक, पटना की सड़क पर खूब चले थप्पड़, थाने पहुंचा मामला
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।