indigo flight spinning in the air at patna airport due to bad visibility diverted varanasi पटना एयरपोर्ट पर उतरने वाले विमान हवा में ही चक्कर लगाते रहे, वाराणसी डायवर्ट हो गए, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना एयरपोर्ट पर उतरने वाले विमान हवा में ही चक्कर लगाते रहे, वाराणसी डायवर्ट हो गए

कोलकाता की फ्लाइट 6 ई 713 दिन के पौने बारह बजे पटना आ चुकी थी पर विजिबलिटी कम होने से लैंडिंग नहीं हो सकी। विमान ने हवा में दो चक्कर लगाए फिर वाराणसी डायवर्ट कर दिया गया। विमान में कुल 161 यात्री थे।

Thu, 17 July 2025 06:25 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
पटना एयरपोर्ट पर उतरने वाले विमान हवा में ही चक्कर लगाते रहे, वाराणसी डायवर्ट हो गए

मौसम खराब होने की वजह से इंडिगो की दिल्ली और कोलकाता से आने वाली फ्लाइट पटना आने के बाद वाराणसी डायवर्ट हो गई। रनवे पर विजिबलिटी 1000 मीटर कम होने और तेज हवा चलने से दोनों विमान डायवर्ट हो गए। इंडिगो की पटना -दिल्ली और पटना-कोलकाता फ्लाइट के 650 यात्री पटना और वाराणसी में फंसे रहे। मौसम बेहतर होने के बाद दिल्ली की फ्लाइट वाराणसी से 12 बजे आई जबकि कोलकाता की फ्लाइट वाराणसी से 3 बजे पटना पहुंची। पटना से दिल्ली की फ्लाइट 12 बजे गई। कोलकाता की फ्लाइट 3:30 बजे गई।

हवा में दो-तीन बार विमान लगाते रहे चक्कर

दिल्ली की इंडिगो की फ्लाइट 6 ई 2769 पटना एयरपोर्ट के पास निर्धारित समय पर 9.50 बजे आ चुकी थी, लेकिन उसी समय झमाझाम बारिश होने लगी और दृश्यता कम होकर लगभग 800 मीटर के आसपास आ गई। विमान ने पटना के ऊपर दो से तीन बार चक्कर लगाया। इसके बाद एटीसी से संवाद कर वाराणसी एयरपोर्ट डायवर्ट हो गया। इस विमान में कुल 162 यात्री थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, पटना में कैसा रहेगा मौसम; पढे़ं वेदर

वाराणसी से पटना आने के बाद विमान 6 ई 2134 दिन के 12:30 बजे 164 यात्रियों को लेकर दिल्ली रवाना हुआ। वहीं कोलकाता की फ्लाइट 6 ई 713 दिन के पौने बारह बजे पटना आ चुकी थी पर विजिबलिटी कम होने से लैंडिंग नहीं हो सकी। विमान ने हवा में दो चक्कर लगाए फिर वाराणसी डायवर्ट कर दिया गया। विमान में कुल 161 यात्री थे। यह विमान वाराणसी से 3 बजे पटना एयरपोर्ट पर उतरा और शाम 3.30 बजे यहां से 6ई 0663 कोलकाता रवाना हुआ। पटना से इस विमान से 162 यात्री कोलकाता गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में अब तक 88 फीसदी से ज्यादा गणना प्रपत्र हुए जमा, महज 54 लाख फॉर्म ही बचे
ये भी पढ़ें:अमृत भारत एक्सप्रेस राजेंद्रनगर से सुबह 11.45 मिनट पर खुलेगी, दिल्ली कब पहुंचेगी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।